विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद-गया रेल मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस रुकी, ट्रक फंसने से ट्रेनें बाधित

By Tapas Banerjee Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Thu, 30 Apr 2026 11:13 PM (IST)

धनबाद-गया रेल मार्ग पर दो अलग-अलग घटनाओं से रेल सेवा प्रभावित हुई। गुरपा में सिग्नल फेल होने से वंदे भारत ...और पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन बाधित। (प्रतीकात्मक फोटो)

वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन बाधित। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। हावड़ा- नई दिल्ली रेल मार्ग पर दो अलग-अलग घटनाओं के कारण रेल सेवा प्रभावित हो गई। धनबाद-गया के बीच गुरपा स्टेशन के पास सिग्नल फेल होने के कारण पटना से टाटा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिए थम गये।

लगभग एक घंटे तक ट्रेन घने जंगलों के बीच फंसी रही। बाद में सिग्नल दुरुस्त के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। दूसरी ओर, धनबाद-गया रेल मार्ग पर पहाड़पुर के पास रेलवे फाटक से गुजरने के दौरान ट्रक फंस गया। इससे अप और डाउन दोनों लाइन पर रेल सेवा ठप हो गई।

बताया गया कि ट्रक का ईंधन खत्म होने के कारण क्रासिंग ट्रैक पर ही फंसा गया। बाद में रेलवे सुरक्षा बल की मदद से उसे हटाया गया। रात के लगभग साढ़े नौ बजे हुई इस घटन के कारण हल्दिया-आनंदविहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस काफी देर तक फंसी रही।