वाल्मीकि समाज की सरकार कर रही उपेक्षा : समरी लाल
झरिया झारखंड की सरकार राज्य में रहने वाले वाल्मीकि समाज की उपेक्षा कर रही है। उक्
झरिया : झारखंड की सरकार राज्य में रहने वाले वाल्मीकि समाज की उपेक्षा कर रही है। उक्त बातें रांची कांके के भाजपा विधायक समरी लाल ने शनिवार को वाल्मीकि समाज झरिया की ओर से कोयरीबांध में आयोजित वाल्मीकि जयंती समारोह में कही। कहा कि बिहार में दलित और महादलित गठबंधन की तरह झारखंड में भी इसकी पहल सभी को करनी चाहिए। महर्षि वाल्मीकि के बारे में कहा कि वे हमारे समाज के इष्ट देव हैं। उनके बताए मार्ग पर ही चलकर समाज व देश में खुशहाली लाई जा सकती है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित और महादलित का कांग्रेस प्रेम दिखावा है। कांके से मेरी जीत के बाद कांग्रेस की ओर मुझपर हाईकोर्ट में मामला दर्ज किया गया। इसके पूर्व बाटा मोड़ में विधायक का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। मौके पर महेंद्र भगानियां, हरीश जोशी, विष्णु त्रिपाठी, राजकुमार अग्रवाल, अरिदम बनर्जी, संजय अग्रवाल, सुदर्शन बरनवाल, रवि झा आदि लोग थे।
..
जन्मभूमि झरिया आकर भाव विभोर हुए समरी लाल :
शनिवार को झरिया अपनी जन्मभूमि आकर व यहां अपने समाज के लोगों से मिलकर कर विधायक समरी लाल भाव विभोर हो गए। कहा कि मेरा जन्म बस्ताकोला में हुआ है। बचपन में पिता मिश्री लाल वाल्मीकि व माता रुक्मणी देवी के साथ बस्ताकोला कॉलोनी में कई वर्ष तक रहे। कोयरीबांध के वाल्मीकि समाज के लोगों से घरेलू संबंध है।