Move to Jagran APP

Valentine Day Weather Report: प्‍यार करने वालों पर मौसम मेहरबान, रोमांट‍िक होगा मौसम का म‍िजाज, नहीं सताएगी ठंड

रवरी में अब कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी। इस वेलेंटाइन खुल कर करें अपने प्‍यार का इजहार। क्‍योंकि मौसम रोमांट‍िक होने वाला है। न ज्‍यादा सर्द न ज्‍याद गर्म। वेदर आर्दश रहने वाला है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं।

By Atul SinghEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 08:55 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 09:09 AM (IST)
Valentine Day Weather Report:  प्‍यार करने वालों पर मौसम मेहरबान, रोमांट‍िक होगा मौसम का म‍िजाज, नहीं सताएगी ठंड
रवरी में अब कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी। इस वेलेंटाइन खुल कर करें अपने प्‍यार का इजहार। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

 धनबाद, जेएनएन : फरवरी में अब कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी। इस वेलेंटाइन खुल कर करें अपने प्‍यार का इजहार। क्‍योंकि मौसम रोमांट‍िक होने वाला है। न ज्‍यादा सर्द न ज्‍याद गर्म। वेदर आर्दश रहने वाला है।  मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। मौसम केंद्र रांची से जारी बुलेटिन के अनुसार 25 फरवरी तक ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना कम है। अगले हफ्ते हल्की फुहारें भी बरस सकती हैं।

loksabha election banner

वेलेंटाइन डे में 12 से 14 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 10 से 13 के बीच रह सकता है। उसके बाद 15 से 25 फरवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 30 से 32 तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री तक जा सकता है। इससे जाहिर है कि इस महीने ज्यादा ठंड का सामना नहीं करना होगा। दिन में धूप खिलेगी। पर रात का मौसम सर्द रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। तापमान में बढ़ोतरी का कारण पश्चिमी विक्षोभ का साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय होना है। 

 

मंगलवार  तक का संभावित तापमान 

शुक्रवार            अधिकतम         29 न्यूनतम 11

शनिवार            अधिकतम         30 न्यूनतम 11

वेलेंटाइन डे      अधिकतम       31 न्यूनतम 12

सोमवार            अधिकतम         30 न्यूनतम 13


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.