Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: क्या रांची से गिरिडीह के बीच चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस ! अन्नपूर्णा को रेल मंत्री से उम्मीद

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह से रांची के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने का पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दिया है। गिरिडीह से रांची के बीच कोडरमा व हजारीबाग टाउन वाले रूट से इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने का सुझाव दिया गया है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 05:18 PM (IST)
Jharkhand Politics: क्या रांची से गिरिडीह के बीच चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस ! अन्नपूर्णा को रेल मंत्री से उम्मीद
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता धनबाद। गिरिडीह से रांची के लिए भविष्य में इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की संभावना तलाशी जा सकती है। इस ट्रेन के चलने से गिरिडीह से रांची के बीच बड़ी आबादी को रेल सुविधा मिल जाएगी। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह से रांची के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने का पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दिया है। गिरिडीह से रांची के बीच कोडरमा व हजारीबाग टाउन वाले रूट से इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने का सुझाव दिया गया है। अगर रेलवे ग्रीन सिग्नल दे देती है तो गिरिडीह के साथ-साथ कोडरमा व हजारीबाग टाउन के यात्रियों के लिए भी रांची पहुंचने के लिए नया विकल्प मिल जाएगा।

loksabha election banner

क्या है केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री के पत्र में

केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेल मंत्री को लिखे गए पत्र में जमुआ विधायक सह झारखंड विधनसभा सदाचार समिति के सभापति केदार हाजरा एवं गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला की ओर से दिए गए पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि झारखंड राज्य का निर्माण हुए 21 वर्ष बीत जाने के बाद भी गिरिडीह वासियों को रांची जाने के लिए सीधी रेल सेवा की सुविधा अभी तक नहीं मिली है। गिरिडीह में स्टील,अभ्रक तथा अन्य खनिज उत्पादों का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है।भारत सरकार के कई प्रमुख उपक्रम सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड वगैरह भी यहां है।

जैन धर्मावलंबियों का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल

पारसनाथ का मंदिर भी गिरिडीह जिले में ही आता है। जहां हर साल देश-विदेश से हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। रेल सुविधा ना होने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गिरिडीह से रांची के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि जनहित में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देश दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.