Move to Jagran APP

धनबाद में बिजली संकट जान केंद्रीय उर्जा मंत्री हतप्रभ, कहा-शीघ्र होगा समस्या का समाधान

350 करोड़ लेने के बाद भी डीवीसी नहीं मान रहा है। वह झारखंड में 10 से 12 घंटे बिजली कटौती कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 12:54 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 12:54 PM (IST)
धनबाद में बिजली संकट जान केंद्रीय उर्जा मंत्री हतप्रभ, कहा-शीघ्र होगा समस्या का समाधान
धनबाद में बिजली संकट जान केंद्रीय उर्जा मंत्री हतप्रभ, कहा-शीघ्र होगा समस्या का समाधान

धनबाद, जेएनएन। दामोदार घाटी निगम (डीवीसी) की कटौती से कोयलांचल में जारी अभूतपूर्व बिजली की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह ने आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा, अब तक मामले की किसी ने जानकारी नहीं दी थी। मेरे संज्ञान में डीवीसी और झारखंड सरकार का विवाद आ गया है। शीघ्र समस्या का समाधान करूंगा ताकि आम लोगों की परेशानी दूर हो।

loksabha election banner

झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड पर डीवीसी का 3300 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। बकाया वसूली के लिए झारखंड सरकार पर दबाव बनाने की खातिर डीवीसी प्रतिदिन 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति में कटौती कर रहा है। इससे झारखंड के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और जामताड़ा जिले में बिजली संकट से आम और खास लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। झारखंड ने डीवीसी को 350 करोड़ का भुगतान किया है। बावजूद डीवीसी नहीं मान रहा है। समस्या के समाधान के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प. बंगाल के सह प्रभारी विनय कुमार सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की। धनबाद निवासी सिंह ने उर्जा राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंप विस्तार से बिजली संकट की जानकारी दी। सिंह ने बताया कि बिजली संकट की जानकारी मिलने के बाद मंत्री हतप्रभ हो गए। मंत्री ने कहा कि अब तक किसी ने बिजली कटौती की जानकारी नहीं दी थी। धनबाद और झारखंड मेरे दिल में है। शीघ्र ही समस्या का समाधान होगा। जनता को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। इसके लिए डीवीसी और झारखंड के संबंधित अधिकारियों से बात कर निर्देश दूंगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.