Move to Jagran APP

हर्ल उर्वरक संयंत्र में करंट लगने से दो कर्मी झुलसे

हर्ल उर्वरक संयंत्र सिदरी में सोमवार को कार्य के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 06:48 PM (IST)
हर्ल उर्वरक संयंत्र में करंट लगने से दो कर्मी झुलसे
हर्ल उर्वरक संयंत्र में करंट लगने से दो कर्मी झुलसे

संस, सिदरी : हर्ल उर्वरक संयंत्र सिदरी में सोमवार को कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से दो कर्मी झुलस गए। जख्मी कर्मियों का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है। हर्ल उर्वरक परियोजना के विद्युत सब स्टेशन नंबर एक के एलटी पैनल में फ्लेश-ओवर होने के कारण दो कर्मचारी आशीष कुमार मंडल और माथवन वी बिजली के संपर्क में आकर झुलस गए। दोनों कर्मियों को तत्काल हर्ल के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जालान अस्पताल धनबाद रेफर कर दिया। जख्मी कर्मचारियों के साथ हर्ल, लार्सन एंड टूब्रो के चिकित्सक भी धनबाद अस्पताल गए हैं। हर्ल के ग्रुप जेनरल मैनेजर कामेश्वर झा व मुख्य प्रबंधक एचआर कुंदन किशोर ने कहा कि चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों जख्मी कर्मचारियों की हालत को खतरे से बाहर बताया है। कहा कि आशीष करंट से गंभीर रूप से व माथवन हल्का झुलसे हैं।

prime article banner

जीजीएम ने कहा कि धनबाद में हर्ल के चिकित्सक लगातार जालान अस्पताल के चिकित्सकों के संपर्क में हैं। स्थिति की समीक्षा की जा रही है। आवश्यक होने पर जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए बीजीएच बोकारो भी ले जाया सकता है। इस बीच मासस और झामुमो के समर्थकों ने दुर्घटना के खिलाफ और जख्मियों के उचित इलाज, मुआवजा और दुर्घटना के लिए जिम्मेवार अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शाम तक धरना जारी रहा। मासस नेता मंगल महतो और झामुमो के नगर अध्यक्ष रामू मंडल के नेतृत्व में धरना जारी है। जमसं के शाखा सचिव रुपेश कुमार मुन्ना ने भी दुर्घटना के लिए जिम्मेवारी का निर्धारण करने, पर्याप्त मुआवजा और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की मांग हर्ल प्रबंधन से की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.