Move to Jagran APP

Dhanbad SNMMCH से गायब हुआ नवजात राजगंज से बरामद, घटना में लिप्त दो महिलाएं गिरफ्तार

एस एन एमएमसीएच से गायब हुए नवजात को धनबाद के राजगंज से बरामद कर लिया गया है नवजात को उठाकर ले जाने वाली 2 महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं का नाम ताजिया देवी व कजली देवी है।

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 10:49 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 10:49 AM (IST)
Dhanbad SNMMCH से गायब हुआ नवजात राजगंज से बरामद, घटना में लिप्त दो महिलाएं गिरफ्तार
नवजात को अस्पताल से उठाकर ले जाने वाली दोनों महिलाएं गिरफ्तार हो गई है।

जागरण संवाददाता धनबाद: एसएमएमएमसीएच के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से नवजात की चोरी मामले में चोरी करने वाली दोनों महिला तेजीया देवी और कजली देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही नवजात की भी बरामदगी  कर ली गई है। देर रात सराय ढेला पुलिस महिला थाना और राजगढ़ पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपी महिला पकड़ी गई। 108 एंबुलेंस नवजात को राजगंज से अस्पताल लाया गया। वही दोनों आरोपी महिला को सराय ढेला थाना में रखा गया है। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है। दिन में अस्पताल के अंदर से भी पुलिस ने थाना में पूछताछ की थी। बताया जाता है कि नर्स से भी पुलिस को काफी धरपकड़ में सहयोग मिला। 

loksabha election banner

नवजात को देखकर गुड़िया की लौट आई मुस्कुराहट

अपने नवजात के लिए पिछले 33 घंटे से मां गुड़िया देवी में अन्न पानी त्याग दिया था। लगभग 33 घंटे के बाद अपने नवजात को गोद में देखकर काफी खुश हुई। गुड़िया देवी ने बताया कि अपने बेटे को देखकर इतनी खुश है कि वह कुछ कह नहीं सकती है। वह बार-बार पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दे रहे हैं। अपने कलेजे के टुकड़े को बार-बार गोद में रख रही है। मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे के आसपास गुड़िया का  प्रसव स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में हुआ था। इसके बाद दो महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.