हंसडीहा में सड़क दुर्घटना में शिक्षक समेत दो की माैत, बरात पार्टी में मचा कोहराम
पांच लोग कार पर सवार होकर बरात में शामिल होने जा रहे थे। हंसडीहा-सरैहाट रोड पर धमनाकुंडा मोड़ के पास ओवरटेक करने के दाैरान पोल से टकरा गई।
हंसडीहा (दुमका), जेएनएन। नेशनल हाईवे-133 पर गुरुवार देर रात सड़क हादसे में दुमका जिला स्कूल के शिक्षक गौतम यादव एवं अभिषेक कुमार की मौत हो गयी। दोनों कार में सवार थे।
जानकारी के अनुसार पांच लोग कार पर सवार होकर बरात में शामिल होने जा रहे थे। हंसडीहा-सरैहाट रोड पर धमनाकुंडा मोड़ के पास ओवरटेक करने के दाैरान पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। अगली सीट पर बैठे गाैतम यादव और अभिषेक कुमार की माैके पर ही माैत हो गई। कार के मलवे को गैस कटर से काटकर दोनों का शव बाहर निकाला गया। तीन अन्य सवार लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सरैयाहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरात पार्टी को जैसे ही सड़क दुर्घटना दो लोगों की माैत की खबर मिली कोहराम मच गया है। खुशी के स्थान पर सबसे चेहरे पर शोक का भाव था।