दुमका में दो बच्चों की मां से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी
दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को गंभीर ...और पढ़ें

दुमका में दो बच्चों की मां से दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
दुमका में दो युवकों ने दो बच्चों की मां से दुष्कर्म किया।
पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोपीकांदर पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जोलो में बुधवार की रात दो युवकों ने दो बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक मध्य रात्रि को घटना की सूचना मिलने पर गोपीकांदर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता को सीएचसी गोपीकांदर में भर्ती कराने की पहल की।।बाद में पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने दुमका रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
