Move to Jagran APP

आरसीएमएस की बैठक में दो महत्वपूर्ण पदों को भरने पर होगा विचार

धनबाद इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक एक फरवरी

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 06:15 PM (IST)
आरसीएमएस की बैठक में दो महत्वपूर्ण पदों को भरने पर होगा विचार
आरसीएमएस की बैठक में दो महत्वपूर्ण पदों को भरने पर होगा विचार

धनबाद : इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक एक फरवरी को बोकारो में होगी। शुक्रवार को इस संबंध में संघ के महासचिव एके झा ने अध्यक्ष की अनुमित के बाद पत्र जारी कर दिया है। बैठक कई मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए बुलाया गया है। बैठक में जेबीसीसीआइ गठन के साथ साथ संगठनात्मक मुद्दों पर भी राय विचार किया जाएगा।

loksabha election banner

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष का पद ओपी लाल, व अजब लाल शर्मा के निधन के बाद खाली हुआ है। इस पद पर कई सदस्यों को जगह मिल सकती है। कोषाध्यक्ष पद संभाल रहे संतोष महतो महासचिव पद चाहते थे, लेकिन राजेंद्र सिहं ने उन्हें समझा कर उसी पद पर काबिज रखा था। अब जो फिर से दो पद खाली है, ऐसी स्थिति में वरीय लोगों को ऊपर लाया जा सकता है।

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ में 70 -80 के दशक से इंटक की राजनीति करने वाले में कुछ लोग ही जो कांति मेहता, रामनारायण शर्मा, बिदेश्वरी दुबे, राजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ काम किए हुए। वैसे लोगों में संतोष महतो, वीरेंद्र प्रसाद अंबष्ठ, सुरेश झा, एसएस जामा, महेंद्र सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा आदि हैं। कुछ लोग अनूप सिंह के अध्यक्ष बनने का विरोध भी करते हुए पद पर काबिज है। कुछ लोगों ने बैठक में जाना और हाल चाल लेना राजेंद्र सिंह के निधन के बाद बंद ही कर दिया है। इंटक प्रदेश कमेटी की बैठक में भी यह बातें खुलकर आई थी। अब अध्यक्ष अनूप सिंह को यह समझने की जरूरत है विकट स्थिति में उनके संगठन के साथ किन लोगों ने खड़ा होकर बचाने का काम किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.