अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस ने कसा नकेल, दो गिरफ्तार Dhanbad News
पुलिस ने गुरमीत होटल में छापेमारी कर 19 बोतल देशी शराब के साथ होटल संचालक गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुमटी संचालक अनिरूद्ध कुमार को भी गिरफ्तार किया।
धनबाद, जेएनएन। जिले में बढ़ते अवैध शारब कारोबार पर पुलिस ने नकेल कसा है। गुरुवार देर रात पुलिस ने कुमारधुबी बाजार चावल पट्टी स्थित गुरमीत होटल में छापेमारी कर 19 बोतल देशी शराब बरामद किया। साथ ही होटल संचालक गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
इधर बाघमारा पुलिस ने शुक्रवार रात नदखरकी फीडर ब्रेकर के समीप छापामारी कर अवैध महुआ शराब जब्त किया। पुलिस को देख संचालक भाग निकले। 20 लीटर शराब को वही नष्ट कर दिया। तेतुलमारी पुलिस ने वेस्ट मोदीडीह पार्किग स्थल होटल के गुमटी में छापामारी कर अंग्रेजी शराब समेत गांजा बरामद किया।
पुलिस ने गुमटी संचालक अनिरूद्ध कुमार को गिरफ्तार किया। गोविंदपुर में पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार के नेतृत्व में गुरुवार रात बागसुमा में चाय दुकान में अवैध शराब बेच रहे जादू मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। रतनपुर के कापासारा में अघोरी मंडल के बाबा स्टोर में भी छापामारी की गई।