बाइक का लॉक तोड़ते दबोचे गए दो युवक
गोमो बाजार : शनिवार की देर रात हरिहरपुर थाना क्षेत्र के खेड़ाबेड़ा में ग्रामीणों ने दो
गोमो बाजार : शनिवार की देर रात हरिहरपुर थाना क्षेत्र के खेड़ाबेड़ा में ग्रामीणों ने दो युवकों को बाइक का लॉक तोड़ते धर-दबोचा। पहले दोनों की जमकर पिटाई की गई फिर हरिहरपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। गोमो नाला पार के छोटू महतो व बंटी कुमार रात करीब दो बजे खेड़ाबेड़ा गांव निवासी रेलकर्मी केशू महतो के दरवाजे पर रिश्तेदार की बाइक खड़ी थी। घर के सभी सदस्य गर्मी के करण छत पर सो रहे थे। तभी कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। इसे सुनकर लोग जग गए। ग्रामीण एक जगह जुट गये तो देखा कि दो युवक पल्सर बाइक की लॉक तोड़ रहे हैं। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
मुखिया प्रेमचंद महतो व दर्जनों ग्रामीण थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। रेलकर्मी केशू महतो के पुत्र जितेंद्र महतो ने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं आरोपितों ने बताया कि वे लोग बाइक चोरी की नीयत से नहीं खोल रहा था। तेलो से आ रहे था। तभी रास्ते में उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। रात में जब कहीं पेट्रोल नहीं मिला तो पल्सर से तेल निकाल रहे थे। तभी लोग पकड़ लिया। पुलिस हर ¨बदु पर पड़ताल कर रही है।
आरोपितों को छुड़ाने के लिये थाना में लोगों की भीड़ जुट गई है। वहीं मुखिया प्रेमचंद महतो ने बताया कि जब्त पल्सर में तेल था बचने के लिए बात बना रहा है। इधर, थानेदार अरिवंद कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।