Move to Jagran APP

प्रस्ताव मिलने पर राजगंज बन सकता प्रखंड, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विधानसभा में उठाया मामला Dhanbad News

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग उठी। इसपर ग्रामीण विकास विभाग ने बताया कि नए प्रखंड गठन के लिए जो मापदंड है उसके अनुसार प्रस्ताव दिया जाता है तो राजगंज को प्रखंड बनाने के संदर्भ में समुचित निर्णय लिया जाएगा।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 08:56 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 08:56 PM (IST)
प्रस्ताव मिलने पर राजगंज बन सकता प्रखंड, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विधानसभा में उठाया मामला Dhanbad News
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो (फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग की। इसपर झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने बताया है कि नए प्रखंड के गठन को लेकर जो मापदंड निर्धारित किए गए हैं, उनके अनुसार विधिवत प्रस्ताव दिया जाता है तो राजगंज को प्रखंड बनाए जाने के संदर्भ में समुचित निर्णय लिया जा सकता है।

loksabha election banner

बताते चलें कि उपायुक्त धनबाद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा की रिपोर्ट के आधार पर राजगंज को प्रखंड बनाने संबंधी प्रस्ताव भेजा था। इसमें बताया था कि प्रस्तावित राजगंज प्रखंड में बाघमारा की कुल 18 पंचायतों को शामिल किया गया है। इसमें बाघमारा विधानसभा की 14 और टुंडी विस की चार पंचायतें हैं। इन पंचायतों की कुल आबादी 2011 जनगणना के अनुसार 99,325 है।

वहीं, विधायक मथुरा महतो ने सदन को बताया कि काफी लंबे समय से राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग चल रही है। विभाग की ओर से एक लाख के ऊपर आबादी पर प्रखंड बनाने संबंधी नियम बताया गया। जबकि अब यहां की आबादी एक लाख से ऊपर है। महतो ने कहा कि पूर्व के प्रस्ताव में बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की 14 पंचायतों को शामिल किया गया था। अब उन्होंने टुंडी विधानसभा क्षेत्र की 17 पंचायतों को मिलाकर ही राजगंज प्रखंड बनाने की मांग की। इस संबंध में ग्रामीण विकास मंत्री ने उपायुक्त धनबाद से प्रस्ताव की मांग करने की बात कही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.