Move to Jagran APP

जन जागरण अभियान से कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश, अब तक बने 15 हजार सदस्य

धनबाद में खोए हुए जनाधार को वापस पाने के लिए कांग्रेस पार्टी तरह तरह से जुगत लगा रही हैं। आलाकमान के निर्देश पर धनबाद में महंगाई और केंद्र की नीतियों के विरोध में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 06:04 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 06:04 AM (IST)
जन जागरण अभियान से कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश, अब तक बने 15 हजार सदस्य
जन जागरण अभियान से कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश, अब तक बने 15 हजार सदस्य

धनबाद : धनबाद में खोए हुए जनाधार को वापस पाने के लिए कांग्रेस पार्टी तरह तरह से जुगत लगा रही हैं। आलाकमान के निर्देश पर धनबाद में महंगाई और केंद्र की नीतियों के विरोध में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। वहीं 14 से 29 नवंबर तक चले जन जागरण अभियान को इसी के तहत अब कांग्रेस पार्टी ने 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। अभी तक अभियान के तहत जिले में लगभग 15 हजार नए सदस्य बन पाए हैं। हालांकि ग्रामीण इलाकों में अभी भी कांग्रेस की सदस्यता अभियान तेजी नहीं पकड़ पाई है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पार्टी के प्रति तेजी से लोगों का झुकाव बढ़ा है। महंगाई और अन्य नीतियों पर केंद्र सरकार फेल हो रही हैं। ऐसे में एक बार फिर से लोग कांग्रेस की से आशा लगा रहे हैं। एक लाख सदस्य बनाने की कोशिश :

loksabha election banner

अभियान के तहत अब कांग्रेस अधिक से अधिक सदस्य बनाने की कोशिश कर रही है। इसे देखते हुए 31 मार्च 2022 तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश आलाकमान ने दिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड और नगर अध्यक्ष की टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी नगर और प्रखंड की टीम को सूचित किया गया है। प्रखंडों में सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार और जन जागरूकता अभियान को लेकर कांग्रेस कोशिश कर रही है। युवाओं को जोड़ने के लिए बेरोजगारी का सहारा :

जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस केंद्र सरकार को बेरोजगारी पर घेर रही है। यही वजह है कि पार्टी बेरोजगारी का सहारा लेकर युवाओं को जोड़ना चाह रहे हैं। हालांकि अभी तक के अभियान में युवाओं का खासा रुझान पार्टी की ओर नहीं गया है। जिला अध्यक्ष कहते हैं नए सदस्य बनाने के अभियान में धनबाद जिला हमेशा आगे रहा है। इससे पहले भी अभियान चलाए गए थे। जिसमें धनबाद को दूसरा स्थान मिला था। हालांकि अब देखना है कि कांग्रेस के जन जागरण अभियान के दौरान कितने लोग पार्टी की सदस्यता लेते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.