विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मूतवी एक्सप्रेस का रूट बदला, स्वर्णरेखा सिर्फ आद्रा तक; धनबाद-झाड़ग्राम मेमू समेत 4 ट्रेनें रद

Published: Sat, 19 Sep 2026 07:00 AM (IST)

अक्टूबर में जम्मूतवी जाने वाली दो ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे, जिससे वे अमृतसर-जालंधर सहित कई स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। ...और पढ़ें

जम्मूतवी एक्सप्रेस का रूट बदला, स्वर्णरेखा सिर्फ आद्रा तक; धनबाद-झाड़ग्राम मेमू समेत 4 ट्रेनें रद

जम्मूतवी एक्सप्रेस का रूट बदला, स्वर्णरेखा सिर्फ आद्रा तक; धनबाद-झाड़ग्राम मेमू समेत 4 ट्रेनें रद

HighLights

  1. अक्टूबर में जम्मूतवी की दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन।

  2. अमृतसर-जालंधर सहित कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव।

  3. सितंबर में धनबाद से चार ट्रेनें रद्द, स्वर्णरेखा आद्रा तक।

जागरण संवाददाता, धनबाद। अक्टूबर की अलग-अलग तिथियों में जम्मूतवी की दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होगा। इस कारण कई स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। सात अक्टूबर को 18102 जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस पठानकोट-मुकेरियां-जलंधर कैंट होकर चलेगी।

इस दौरान दिना नागर, गुरदासपुर, धारीवाल, बटाला, अमृतसर, ब्यास व जलंधर सिटी में नहीं रुकेगी। छह व आठ अक्टूबर को 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस जालंधर कैंट, मुकेरियां व पठानकोट होकर चलेगी।

जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला, धारीवाल, गुरदासपुर व दिना नागर में ठहराव नहीं होगा। अमृतसर- जालंधर रेलखंड में ट्रैफिक ब्लाक के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

कल से स्वर्णरेखा आद्रा तक, झाड़ग्राम मेमू समेत चार ट्रेनें रद

धनबाद से चलने वाली झाड़ग्राम मेमू समेत चार ट्रेनें अलग-अलग दिनों में रद रहेंगी। धनबाद से आदित्यपुर जानेवाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस आद्रा तक चलेगी।

रेलवे की ओर से बताया गया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नान इंटरलाकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा।

इस दौरान 68085 टाटा-बरकाकाना मेमू 19 से 22 तक, 68085 बरकाकाना-टाटा मेमू 20 से 23 तक तथा 18019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू एवं 18020 धनबाद-झाड़ग्राम मेमू 22 सितंबर को रद रहेगी।

20 से 22 सितंबर तक धनबाद-आदित्यपुर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस आद्रा तक चलेगी। वापसी में आद्रा से धनबाद तक चलाई जाएगी। आद्रा से आदित्यपुर के बीच रद रहेगी।