Move to Jagran APP

सिलाई, कढ़ाई सीखकर महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर

सिलाई कढ़ाई सीखकर महिलाएं हो रहीं आíथक रूप से संपन्न पल्लवी

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 09:05 PM (IST)
सिलाई, कढ़ाई सीखकर महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
सिलाई, कढ़ाई सीखकर महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर

संवाद सहयोगी, भौंरा : महिला मंडल धनबाद की टीम ने सोमवार को पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा क्लब में संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। महिला मंडल की अध्यक्ष पल्लवी भट्टाचार्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर जितना हो सकेगा सहयोग किया जाएगा। हर दो माह में महिला मंडल की ओर से सिलाई, कढ़ाई व ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही महिलाओं व लड़कियों की जरुरतों के लिए केंद्र का निरीक्षण किया जाता है। कोर्स पूरा करने के बाद कई महिलाएं व लड़कियां स्वरोजगार कर आíथक संपन्नता प्राप्त कर रही है। अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है। यह हमलोगों व समाज के लिए हर्ष की बात है। यहां प्रशिक्षण निश्शुल्क दिया जाता है। इस दौरान महिलाओं को मंडल की ओर से सामग्री दी गई। पल्लवी ने कहा कि अभी इस केंद्र में 80 बच्चियां व महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। मौके पर बबिता मांजी, किरण कुमार, कांति शर्मा, रीता वर्मा, पुनीता सिंह, मोना खवास, रीता सिन्हा, मिताली बनर्जी, संपा बेरा आदि थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.