Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Mon, 17 August, 2020, बिहार से अपहृत युवक बरामद, युवक का काटा प्राइवेट पार्ट, स्कूल में चोरी, मुख्यमंत्री का पुतला दहन, मनींद्र मंडल की जयंती

बिहार के कैमूर से अपहृत युवक को मैथन थाना की पुलिस ने बरामद किया। कतरास थाना क्षेत्र में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर दंडित किया गया। लॉकडाइन में चोर बना रहे स्कूलों को निशाना।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 06:14 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Mon, 17 August, 2020, बिहार से अपहृत युवक बरामद, युवक का काटा प्राइवेट पार्ट, स्कूल में चोरी, मुख्यमंत्री का पुतला दहन, मनींद्र मंडल की जयंती
Top Dhanbad News of the day, Mon, 17 August, 2020, बिहार से अपहृत युवक बरामद, युवक का काटा प्राइवेट पार्ट, स्कूल में चोरी, मुख्यमंत्री का पुतला दहन, मनींद्र मंडल की जयंती

धनबाद, जेएनएन। Top five Dhanbad news of 17th August 2020 बिहार के कैमूर से अपहृत युवक को मैथन थाना की पुलिस ने बचाते हुए छह अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है। कतरास थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक विवाहिता के घर में घुसे युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर दंडित किया गया। लॉकडाउन के दाैरान चोर स्कूल को भी निशाना बना रहे हैं। भाजपा नेताओं ने रणधीर वर्मा चाैक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। सरायढेला में शहीद मनींद्र मंडल की जयंती मनाई गई। 

loksabha election banner

बिहार के कैमूर से अपहृत युवक को मैथन थाना की पुलिस ने बचाया

बिहार के  कैमूर जिले के कुरदा थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार सिंह को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाया गया है। मैथन थाना की पुलिस ने अपहृत युवक की निशानदेही पर पश्चिम बंगाल के कल्याणेश्वरी से छह अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है। संजय को कुछ लोगों ने बिहार से लाकर कल्याणेश्वरी स्थित होटल में रखा था। इस दौरान वह किसी तरह भागकर सोमवार सुबह मैथन डैम पहुंच गया एवं सीआईएसएफ के जवानों से मदद की गुहार लगाई। सीआईएसएफ के जवानों ने मैथन थाना की पुलिस से संपर्क कर युवक को उनके हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने संजय की निशानदेही पर कल्याणेश्वरी स्थित सूर्या होटल में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें सासाराम के रहने वाले दिनेश कुमार, विकास कुमार, सुभाष प्रसाद, शशि कुमार एवं गया निवासी आशुतोष कुमार सिंह एवं अनिल कुमार शामिल है। मामले में पकड़े गए लोग अपहरण की बात इंकार करते हुए आपसी लेनदेन की बात बता रहे हैं। वही संजय ने बताया कि उन्हें बिहार के कैमूर से अपहरण कर झारखंड के गुमला होते हुए लाकर कल्याणेश्वरी में रखा गया था। एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी लेनदेन का लग रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

विवाहिता के घर में घुसे युवक के प्राइवेट पार्ट को परिजनों ने काट डाला

धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के मालकेरा एन नंबर लालधौड़ा में एक विवाहिता के घर में घुसना युवक को महंगा पड़ गया। विवाहिता के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद बांधकर उसकी भरदम पिटाई की। इसके बाद ब्लेड से प्राइवेट पार्ट को काट डाला। पुलिस ने इलाज के लिए युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। लालधौड़ा निवासी 23 वर्षीय सूरज राउत रविवार की रात पड़ोसी के घर में प्रवेश किया। इसके बाद विवाहिता के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। फिर मारपीट की गई। उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से कई बार प्रहार किया गया। विवाहिता अपने मायके आई हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

ताला चटकाकर रजिस्टर के साथ स्कूल की घंटी भी ले उड़े चोर

लॉकडाउन में स्कूल बंद होने का फायदा अब चोर उठाने लगे हैं। एक ही स्कूल को चोरों ने दो-दो बार निशाना बना दिया है। मामला मध्य एवं उच्च विद्यालय भूली नगर का है। स्कूल में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। चोरों ने 13 अगस्त और उसके ठीक दो दिन बाद 15 अगस्त की रात्रि में विद्यालय के स्टोर रूम एवं कार्यालय का ताला और इंटरलॉक आलमीरा को तोड़कर भारी संख्या में मध्याह्न भोजन योजना संचालन हेतु विद्यालय का बर्तन एवं कार्यालय अभिलेख परिसम्पतियों पर हाथ साफ किया। विद्यालय में लगातार चोरी की घटनाओं से विद्यालय प्रबंधन समिति सकते में है। इस संबंध में विद्यालय प्रधान द्वारा पूर्व में भी भूली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद फिर चोरी हो गई। 

भाजपा नेताओं ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

भाजपा नेताओं ने सोमवार रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। ऐसा रविवार 16 अगस्त को भाजपा नेताओं को अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोकने के विरोध में किया गया। पुतला दहन भाजयुमो के बैनर तले किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा हेमंत सरकार विपक्षियों के साथ अलोकतांत्रिक व्यवहार कर रही है। अटल बिहारी वाजपेई झारखंड के निर्माता हैं। विधानसभा परिसर में इसीलिए उनकी प्रतिमा लगाई गई। उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसद समीर उरांव 16 अगस्त को उनकी दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि निवेदित करने जा रहे थे। लेकिन उन्हें वहां नहीं जाने दिया गया। ऐसा करके सरकार ने लोकतंत्र पर कुठाराघात किया है। राजनीतिक मर्यादा को तार-तार करने का काम किया है। एक तरफ जहां सरकार ने धनबाद में सांसद एके राय के योगदान को कमतर करने का प्रयास किया, वहीं दूसरी ओर वाजपेई जी के योगदान के प्रति भी कोई कृतज्ञता प्रकट नहीं किया। यह मदाध सरकार लगातार सामाजिक एवं राज्य के समरस राजनीतिक परंपराओं को खंडित करने का प्रयास कर रही है। पुतला दहन में भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अमलेश सिंह, संजय झा, मुकेश पांडे, तमिल राय, बप्पी बावरी आदि मौजूद थे।

जयंती पर याद किए गए शहीद मनींद्र नाथ मंडल

शहीद मणींद्र नाथ मंडल की जयंती के अवसर पर सोमवार को शहीद स्मारक सरायढेला में जिलाध्यक्ष रमेश टुडू के नेतृत्व में झामुमो धनबाद जिला समिति ने श्रद्धांजलि दी। शहीद मंडल को याद करते हुए टुडू ने कहा कि वे झारखंड आंदोलन के एक अग्रणी आंदोलनकारी थे। आज स्वर्गीय मंडल जैसे वीर शहीदों की वजह से अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा हो पाया हैं। समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस कार्यक्रम में जिला सचिव पवन महतो, कंसारी मंडल, हराधन रजवार, लक्ष्मी मुर्मू, देबू महतो, अरुनव सरकार, भोलानाथ मंडल, अमित महतो, बलराम महतो, मदन महतो, काली चरण महतो, अख्तर हुसैन अंसारी, मनोज महतो, मंटू चौहान, शिव प्रसाद महतो, शंकर रवानी, बंटी सिंह, निर्मल शर्मा, मिहिर दत्ता, टिंकू सरकार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.