Top Dhanbad News of the day, Fri, 8th Nov, 2019, रघुकुल के केडी, आधार को लाइन, रामाशंकर गिरफ्तार, ट्रक ने युवक को रौंदा, चिल्ड्रन पार्क
कुंती गुट के खास केडी पांडेय ने अब रघुकुल के। आधार को देर रात लाइन में लगे लोग। महिला को अपनी पत्नी बताने वाला गिरफ्तार। ट्रक ने युवक को रौंदा। चिल्ड्रन पार्क पर 13 लाख का बकाया।
धनबाद, जेएनएन। विधानसभा चुनाव-2019 के पहले कुंती गुट के विश्वस्त रहे केडी पांडेय ने पूर्व विधायक बच्चा सिंह के नेतृत्व वाले जनता मजदूर संघ का दामन थाम लिया। आधार कार्ड बनवाने, सुधरवाने के लिए स्टेट बैंक गोमो के समक्ष देर रात लोग लाइन में लग गए। बरही की एक महिला अपनी पत्मी बताने वाले रामाशंकर मिश्र को पुलिस ने पकड़ लिया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा दिया। चिल्ड्रन पार्क पर दस वर्षो से 13 लाख का बकाया है।
बदली झरिया की सियासत, बच्चा गुट में शामिल हुए केडी पांडेय व करीम
विधानसभा चुनाव-2019 के पहले झरिया की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ। जनता मजदूर संघ कुंती गुट के विश्वस्त रहे व वरीय मजदूर नेता केडी पांडेय ने पूर्व विधायक बच्चा सिंह के नेतृत्व वाले जनता मजदूर संघ का दामन थाम लिया। उनके साथ ही श्रमिक नेता केएन सिंह, अब्दुल करीम अंसारी, कार्यालय सचिव अनिल प्रसाद, मनोज सिंह ने भी जमसं बच्चा गुट में आस्था जता दी है।
आधार कार्ड बनवाने को रात भर लाइन में लगे लोग
गोमो में आधार कार्ड बनवाने, सुधरवाने के लिए स्टेट बैंक गोमो के समक्ष देर रात लोग लाइन में लग गए। इस ठंड में भी 17 लोग लाइन में लगे हैं। बैंक पर आई विरनी ढाही की सावित्री देवी ने बताया कि दो बच्चे का अधार कार्ड बनवाने आए हैं। इसके पहले बैंक से चार बार लौट चुके हैं।
बरही की महिला को अपनी पत्नी बता रहा युवक
बरही की एक महिला के परिजनों को फोन कर डराने धमकाने की कोशिश में रामाशंकर मिश्र को साइबर थाने की पुलिस ने बरटांड़ से पकड़ लिया। रामाशंकर जयप्रकाश नगर का रहनेवाला है। वह खुद को महिला का पति होने का दावा करता है। परंतु वास्तव में महिला उसको जानती है या नहीं इसकी जानकारी अभी पुलिस को भी नहीं है।
तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा
बरवाअड्डा के निरंकारी चौक के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को दौर दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइव सवार की पहचान बोकारो जिला स्थित नवाडीह प्रखंड के खरपीटो निवासी शंकर तूरी (25 साल) के रूप में हुई है। वह टुंडी के केसका स्थित क्रशर में पोकलेन चलाने का काम करता था।
चिल्ड्रन पार्क पर दस वर्षो से 13 लाख का बकाया
धनबाद नगर निगम ने एकरारनामा की शर्तो का उल्लंघन करने पर जलपान गृह चिल्ड्रन पार्क हीरापुर के संचालक सुमित कौशिक को नोटिस जारी किया है। करार रद करते हुए तीन दिन के अंदर बकाया 13 लाख 61 हजार 117 रुपये जमा करने एवं परिसर खाली करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर विधि-सम्मत कार्रवाई करने की बात कही है।