Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Sun, 8 September, 2019, तांत्रिक ने किया नव विवाहिता से दुष्कर्म, कांग्रेस को याद आया बूथ कमेटी, नीरज हत्याकांड, दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण रोका, सुपर थर्टी

लाल बाबा का काला काम। कांग्रेस को याद आया बूथ कमेटी। नीरज हत्याकांड में चोरी की बाइक का हुआ इस्तेमाल। नगर आयुक्त ने दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण रोकवाया। ईसीएल सुपर थर्टी कोचिंग शुरू करेगा

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 06:07 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Sun, 8 September, 2019, तांत्रिक ने किया नव विवाहिता से दुष्कर्म, कांग्रेस को याद आया बूथ कमेटी, नीरज हत्याकांड, दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण रोका,  सुपर थर्टी
Top Dhanbad News of the day, Sun, 8 September, 2019, तांत्रिक ने किया नव विवाहिता से दुष्कर्म, कांग्रेस को याद आया बूथ कमेटी, नीरज हत्याकांड, दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण रोका, सुपर थर्टी

धनबाद, जेएनएन। सालुकचपड़ा गांव के लाल बाबा सिर दर्द से परेशान नव विवाहिता की इज्जत से खेल गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बूथ कमेटी मजबूत करने में जुट गई है। इसके लेकर शनिवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक कर रणनीति तैयार की गई। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में अपराधियों ने चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था। नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप को बरटांड बस डिपो में शनिवार की देर रात दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण रोकवा दिया। इसका स्थानीय लोगों और विधायक राज सिन्हा ने विरोध किया। कोल इंडिया की इकाई ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड आसनसोल में विद्यार्थियों के लिए सुपर थर्टी कोचिंग व्यवस्था शुरू करने जा रही है।

prime article banner

नव विवाहिता से लाल बाबा ने किया काला काम

सालुकचपड़ा गांव के लाल बाबा का काला कारनामा उजागर हुआ है। सिर दर्द से परेशान नव विवाहिता को इलाज के लिए बाबा के पास ले जाया गया था। बाबा ने नव विवाहिता के सास-ससुर और पति को बाहर ही इंतजार करने को कहा। फिर वह लाल आश्रम के अंदर भूत उतारने लगे। भूत उतारते-उतारते लाल बाबा नव विवाहिता की इज्जत से खेल गया। इस मामले का खुलासा होने और शिकायत प्राप्त होने के बाद कालूबथान पुलिस ने लाल बाबा को दबोच लिया है। अब बाबा को थाने में रखकर पुलिस झाड़-फूंक कर रही है।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को याद आई बूथ कमेटी

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बूथ कमेटी मजबूत करने में जुट गई है। इसके मद्देनजर धनबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक कर रणनीति तैयार की गई। इसमें सभी वरीय उपाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, नगर-प्रखंड अध्यक्ष, सभी मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक में बूथ कमेटी एवं पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का निर्देश दिया। विधानसभा चुनाव के पूर्व संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रखंड व नगर स्तरीय सम्मेलन व एक बूथ दस यूथ जोडऩे पर जोर दिया गया।

नीरज सिंह हत्याकांड : शूटरों ने इस्तेमाल की थी चोरी की बाइक
पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मे लगातार सातवें दिन कांड के अनुसंधानकर्ता निरंजन तिवारी का बयान दर्ज किया गया। हालांकि समयाभाव के कारण शनिवार को भी गवाही पूरी नहीं हो सकी। अनुसंधानकर्ता ने कहा कि घटना में प्रयुक्त दो बाइक का इस्तेमाल हुआ था। जिसमें से एक का निबंधन झरिया निवासी राकेश कुमार मिश्रा के नाम से था, जबकि दूसरी बाइक चोरी की थी। इस संबंध में 23 मई 2016 को बरवाअड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उक्त बाइक का निबंधन परमेश्वर प्रसाद वर्मा के नाम से था।

दुर्गा पूजा पर सियासत
धनबाद नगर निगम के आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप को बरटांड बस डिपो में शनिवार की देर रात दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण रोकवा दिया। इसका स्थानीय लोगों और विधायक राज सिन्हा ने विरोध किया है। इस पर हंगामा शुरू हो गया। मामला संज्ञान में आने पर उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ ने रविवार को नगर निगम और पूजा कमेटी के साथ बैठक कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

कोयला मजदूरों के बच्चों के लिए सुपर थर्टी
कोल इंडिया की इकाई ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड आसनसोल में विद्यार्थियों के लिए सुपर थर्टी कोचिंग व्यवस्था शुरू करने जा रही है। कार्मिक व सीएसआर विभाग प्लान तैयार करने में जुट गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में यह सुविधा शुरू होगी। ईसीएल परियोजना क्षेत्र में रहने वाले 10 वीं पास विद्यार्थियों के लिए निश्शुल्क कोचिंग की व्यवस्था होगी। चयनित होने वाले विद्यार्थियों को 12 वीं तक पठन-पाठन के साथ रहने व खाने की व्यवस्था ईसीएल करेगी। सुपर थर्टी का सारा खर्च सीएसआर मद से वहन किया जाएगा। ईसीएल के डीपी विनय रंजन ने कहा कि अपने मजदूरों के बच्चों के लिए जल्द ही आसनसोल में यह व्यवस्था शुरू होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.