Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Thu, November 28, 2019, कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह, सीएम बघेल का तंज, जदयू का चुनौती, शेरू की पिटाई, फ्लेक्सी फेयर

पूर्णिमा सिंह ने नामांकन किया। सीएम बघेल का भाजपा पर तंज। जदयू नेता ने धनबाद से पर्चा भरा। वासेपुर के शेरू खान की पिटाई। धनबाद को फ्लेक्सी फेयर का फायदा नहीं मिलेगा।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 06:57 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Thu, November 28, 2019, कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह, सीएम बघेल का तंज, जदयू का चुनौती, शेरू की पिटाई, फ्लेक्सी फेयर
Top Dhanbad News of the day, Thu, November 28, 2019, कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह, सीएम बघेल का तंज, जदयू का चुनौती, शेरू की पिटाई, फ्लेक्सी फेयर

धनबाद, जेएनएन। झरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह ने पर्चा दाखिल किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा झारखंड भाजपा के साथियों में भगदड़ मची हुई है। जदयू नेता विपीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया। बाइक सवार युवकों ने वासेपुर निवासी शेरू खान (35) की पिटाई कर दी। धनबाद के वीआइपी रेल यात्रियों को फ्लेक्सी फेयर का फायदा नहीं मिल सकेगा। 

prime article banner

कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा ने भरा पर्चा

झरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह ने गुरुवार को पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद पूर्णिमा ने सिंह मैंशन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 15 साल से कुंती सिंह और संजीव सिंह झरिया में शासन करते आ रहे हैं। क्या विकास किया है? यह जनता देख रही है। झरिया में पूर्णिमा का मुकाबला अपनी ही देवरानी व संजीव की पत्नी रागिनी सिंह से है।

बघेल का भाजपा पर तंज, कहा- मौसम विज्ञानी भी साथ छोड़ गए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा भाजपा के साथियों में भगदड़ मची हुई है। बिहार और केंद्र में एनडीए में शामिल जदयू और लोजपा को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में तो उनका साथ मौसम विज्ञानी भी छोड़ गए। आजसू अलग हो ही गई, लोजपा और जदयू भी इनके विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। हद तो यह है कि इनके खुद के मंत्री सरयू राय भी ताल ठोक रहे हैं।

बिहार और केंद्र के साथी ने धनबाद में पेश की चुनौती

बिहार और केंद्र में साथी रहे भाजपा और जदयू झारखंड विधानसभा चुनाव में अलग-अलग रास्ते पर है। इसका असर दिखने लगा है। कोयलांचल में भाजपा के मजबूत गढ़ धनबाद विधानसभा क्षेत्र में जदयू ने प्रत्याशी उतार दिया है। जदयू के जिलाध्यक्ष विपीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया। इस माैके पर बिहार के मंत्री नीरज कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी और जदयू के राष्ट्रीय सचिव संजय बर्मन ने पार्टी प्रत्याशी पिंटू सिंह की हाैसलाअफजाई की।

कुछ बाइक सवार युवकों ने शेरू खान को पीटा

बरमसिया शनि मंदिर के समीप कुछ बाइक सवार युवकों ने लोहे की रॉड से वासेपुर निवासी शेरू खान (35) की पिटाई कर दी। इस दौरान यहां एक चक्र गोली भी चली। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। हालांकि, कुछ लोग जख्मी शेरू को उठाकर पीएमसीएच ले गये। इसके बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे जालान अस्पताल रेफर कर दिया।

धनबाद के वीआइपी रेल यात्रियों के गले पड़ा फ्लेक्सी फेयर

राजधानी, दुरंतो और शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए रेलवे ने एक बार फिर राहत की बौछार कर दी है। इन वीआइपी ट्रेनों के यात्रियों को अब मार्च 2021 तक फ्लेक्सी फेयर के नाम पर जेब हल्की नहीं करनी होगी। रेलवे ने पहले जहां 15 मार्च 2020 तक फ्लेक्सी फेयर वापस ले लिया था। अब इसे 14 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि रेलवे की इस यात्री फ्रेंडली योजना का लाभ धनबाद और आसपास के यात्रियों को नहीं मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.