Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Tue, 27August, 2019, पहली बार रिक्शा दौड़, विधायक की तबीयत बिगड़ी, कोयला चोरी, गैग्स ऑफ वासेपुर में रार, केरल की तर्ज पर मिलेगा आहार

धनबाद में पहली बार रिक्शा दौड़। विधायक संजीव की तबीयत और बिगड़ी। कोयला चोरी रोकने में प्रहरी एप भी फेल। गैंग्स ऑफ वासेपुर में तकरार। अब केरल की तर्ज पर पहुंचेगा पौष्टिक आहार।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 05:40 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 05:40 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Tue, 27August, 2019, पहली बार रिक्शा दौड़, विधायक की तबीयत बिगड़ी, कोयला चोरी, गैग्स ऑफ वासेपुर में रार, केरल की तर्ज पर मिलेगा आहार
Top Dhanbad News of the day, Tue, 27August, 2019, पहली बार रिक्शा दौड़, विधायक की तबीयत बिगड़ी, कोयला चोरी, गैग्स ऑफ वासेपुर में रार, केरल की तर्ज पर मिलेगा आहार

धनबाद, जेएनएन। राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर हो रहे 14 दिवसीय खेल महोत्सव में पहली बार रिक्शा दौड़ भी होगी। सजायाफ्ता विधायक संजीव सिंह की तबीयत और बिगड़ गई। वे इलाज के लिए जेल से पीएमसीएच चलकर गए थे, लेकिन व्हील चेयर पर लौटें। कोयला चोरी रोकने में प्रहरी एप भी फेल हो गया है। जिसके कारण बीसीसीएल प्रबंधन अब आइटी को मजबूत करने पर विचार कर रहा है। गैंग्स ऑफ वासेपुर में तकरार शुरू हो गई है। डॉन फहीम खान के भांजे के करीबी ने उनके बेटे इकबाल पर केस दर्ज कराया है। केरल की तर्ज पर धनबाद नगर निगम अब क्षेत्र के 557 आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार पहुंचेगा।

loksabha election banner

खेल दिवस पर पहली बार होगी रिक्शा दौड़

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को धनबाद में क्रीड़ा भारती की तरफ से 14 दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसका समापन समारोह 12 सितंबर को होगा। इस महोत्सव में 44 खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 12 खेल ग्रामीण पृष्ठभूमि के होंगे। क्रीड़ा भारती के धनबाद जिला अध्यक्ष दयानंद तिवारी ने बताया कि पहली बार रिक्शा दौड़ भी होगी।

पीएमसीएच से व्हील चेयर पर लौटें विधायक संजीव

झरिया विधायक संजीव सिंह को पीएमसीएच से छुट्टी दे दी गई। जहां से उन्हें भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धनबाद मंडल कारा शिफ्ट किया गया। इसके पहले पीएमसीएच के डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य जांच किया। डॉक्टरों ने विधायक को तीन-चार तरह की दवाएं लिखी हैं। उनके सीने में दर्द की शिकायत की थी। अस्पताल प्रबंधन ने तमाम जांच रिपोर्ट जेल प्रबंधन को सौंप दिया है। हालांकि विधायक संजीव अस्वस्थ और चिंतित दिखे। उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर अस्पताल से बाहर लाया गया। वहीं चिकित्सकों ने कहा कि जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया है। इसलिए उन्हें जेल वापस भेज दिया गया। इस दौरान पीएमसीएच के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ रही।

कोयला चोरों के सामने 'प्रहरी' भी लाचार

कोयला चोरी को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन चिंतित है। इसको रोकने के लिए सूचना व संचार प्रौद्योगिकी (आइटी) को और मजबूत करने पर विचार किया है। कंपनी कई आइटी कंपनियों के संपर्क में है, ताकि ऐसा एप तैयार हो कि लोडिंग स्थल से कोयला इधर उधर जाते ही वाहन लॉक हो जाए या बंद हो जाए। फिलहार कोल मंत्रालय की ओर से अवैध खनन सहित, कोयला चोरी रोकने के लिए तैयार की गई प्रहरी एप भी धनबाद क्षेत्र में बेहतर ढंग से काम नहीं कर रही है, जिसका लाभ कोयला चोरी सहित अन्य काम में लगे को हो रहा है।

वासेपुर के डॉन फहीम के बेटे इकबाल पर मुकदमा

गैंग्स ऑफ वासेपुर में खानदानी तकरार बढ़ती जा रही है। बॉस फहीम खान के बेटे इकबाल खान के खिलाफ केस हुआ है। फहीम के भांजे के करीबी ने यह केस किया है। पुलिस तड़ीपार किए गए इकबाल को खोज रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि गैंग्स ऑफ वासेपुर से ताल्लुक रखने वालों को नोटिस भेजा जा रहा है। पुलिस सभी का फिंगर प्रिंट लेगी। बता दें कि एक माह पहले फहीम का भांजा गोडविन जेल से बाहर आया था। उसने पुलिस को शिकायत की थी कि ममेरा भाई इकबाल खान उसे मरवा सकता है।

केरल की तर्ज पर 557 आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचेगा पौष्टिक आहार

धनबाद नगर निगम अब आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराएगा। इससे बच्चों को भरपूर मात्रा में जरूरी पौष्टिक आहार के अलावा कई महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। महिला स्वयं सहायता समूह इस आहार को तैयार करेंगी। निगम क्षेत्र के 557 आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार पहुंचाने का लक्ष्य है। दरअसल अपर नगर आयुक्त संदीप कुमार केरल के त्रिवेंद्रम का दौरा कर लौटे हैं। वहां उन्होंने अध्ययन किया कि कुडुंबश्री संस्था की ओर से 'टेक होम राशन' के नाम से रेडी टू ईट पौष्टिक आहार आंगनबाड़ी केंद्रों में आपूर्ति की जा रही है। उसी तर्ज यहां भी इसे लागू किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.