Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day 24th September 2019, एफडीआइ के खिलाफ हड़ताल जारी, दुष्कर्म के विरोध पर तीन तलाक, वेडिंग जोन, नक्सलियों की साजिश नाकाम, धनबाद में बारिश

एफडीआइ के खिलाफ हड़ताल जारी। दुष्कर्म का विरोध किया तो पति ने तीन तलाक दिया। वेडिंग जोन का निर्माण होगा। नक्सलियों की साजिश नाकाम हुआ। हिका के कारण धनबाद में बारिश।

By SunilEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 06:26 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 06:26 PM (IST)
Top Dhanbad  News of the day 24th September 2019, एफडीआइ के खिलाफ हड़ताल जारी, दुष्कर्म के विरोध पर तीन तलाक, वेडिंग जोन, नक्सलियों की साजिश नाकाम, धनबाद में बारिश
Top Dhanbad News of the day 24th September 2019, एफडीआइ के खिलाफ हड़ताल जारी, दुष्कर्म के विरोध पर तीन तलाक, वेडिंग जोन, नक्सलियों की साजिश नाकाम, धनबाद में बारिश

धनबाद, जेएनएन। कोयला उद्योग में सौ फीसद एफडीआइ के खिलाफ आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा। महुदा में एक नवविवाहिता ने देवर द्वारा किए जा रहे दुष्कर्म के प्रयास का विरोध किया तो उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। हीरापुर में 54 करोड़ की लागत से वेडिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को रांची से एक टीम स्लथ निरीक्षण करने आई थी। नक्सल प्रभावित टुंडी क्षेत्र के मनियाडीह-पलमा पथ पर नक्सलियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम को उड़ाने की साजिश रची थी, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। अरब सागर में आये चक्रवात 'हिका' के कारण धनबाद सहित कई इलाकों में बारिश हो रही है। 

loksabha election banner

FDI के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

कोयला उद्योग में सौ फीसद एफडीआइ (फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट) के खिलाफ पांच दिवसीय हड़ताल जारी है। मंगलवार को हड़ताल का दूसरा दिन है। जिसका व्यापक असर देखने मिला। धनबाद कोयलांचल स्थित कोल इंडिया की बीसीसीएल और ईसीएल की खदानें व परियोजनाएं पूरी तरह से ठप हैं। कोयला मजदूर काम-काज ठप कर नारेबाजी कर रहे हैं। सेल की चासनाला कोलियरी में भी हड़ताल सफल है।

देवर द्वारा दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर पति ने दिया तीन तलाक

महुदा के मुरलीडीह निवासी एक नवविवाहिता ने देवर द्वारा किए जा रहे दुष्कर्म के प्रयास का विरोध किया तो उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत महुदा थाना में की। लिखित शिकायत के आधार पर आरोपित पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों ने दहेज की माग की। जब उनकी मागे पूरी नहीं हुई तो उनलोगों ने उसे डायन करार दे दिया। कई बार मौका पाकर देवर ने पीड़िता से दुष्कर्म का प्रयास किया।

वेडिंग जोने निर्माण को मिली स्वीकृति

सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाकर अपना जीवन बसर करने वालों के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण होगा। इसके लिए हीरापुर में स्थल निरीक्षण करने रांची से एक टीम पहुंची। वेडिंग जोन का निर्माण 54 करोड़ की लागत से किया जाएगा। निरीक्षण के बाद टीम ने नगर आयुक्त चंद्र मोहन कश्यप बताया कि वेंडिंग जोन बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। विभाग की ओर से डीपीआर बनाने का निर्देश मिला है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इन जगहों पर नगर निगम फुटपाथ विक्रेताओं को व्यापार उपलब्ध कराके देगा। प्रत्येक जगह पर विक्रेताओं के लिए दुकान, पार्किंग, शौचालय, बच्चों के खेलने के लिए मनोरंजन का साधन उपलब्ध होगा।

पुलिस पेट्रोलिंग टीम को उड़ाने की नक्सलियों की योजना विफल

नक्सल प्रभावित टुंडी क्षेत्र के मनियाडीह-पलमा पथ पर नक्सलियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम को उड़ाने की साजिश रची थी, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। दरअसल, नक्सलियों ने नेमोरी पुल के नीचे केन बम लगा दिया था। इसी रास्ते से इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की टीम निकलती है। हालांकि, पुलिस और सीआरपीएफ को सोमवार को पेट्रोलिंग के लिए निकलने के पूर्व इसकी सूचना मिल गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ता डॉग स्क्वाड के साथ वहां पहुंचा और केन बम को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया।

धनबाद में तेज गर्जन के साथ बारिश

मंगलवार को सुबह से धूप छांव के बीच एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। धनबाद समेत झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बुधवार तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इस बारे में मौसम जानकार एसपी यादव ने कहा कि चक्रवात हिका के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे बादल के टुकड़े बने हैं। जो स्थानीय कारणों से मजबूत होकर बारिश करा रहे हैं। अरब सागर में आये इस चक्रवात 'हिका' का नामकरण मालदीव ने किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.