Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Wed, 23th October, 2019, वर्चस्व में चली गोली, निजीकरण का विरोध, सिंदरी पर सुदेश की नजर, झरिया पुनर्वास, संतोष-हर्ष में टिकट फाइट

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए शुरू की दबाव की राजनीति। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए झरिया पुनर्वास के लाभुकों के नाम आधार से लिंक किए जाएंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 05:01 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Wed, 23th October, 2019, वर्चस्व में चली गोली, निजीकरण का विरोध, सिंदरी पर सुदेश की नजर, झरिया पुनर्वास, संतोष-हर्ष में टिकट फाइट
Top Dhanbad News of the day, Wed, 23th October, 2019, वर्चस्व में चली गोली, निजीकरण का विरोध, सिंदरी पर सुदेश की नजर, झरिया पुनर्वास, संतोष-हर्ष में टिकट फाइट

धनबाद, जेएनएन। जिले के मुहदा थाना क्षेत्र के भाटडीह में अवैध कोयले के धंधे में वर्चस्व स्थापित करने के लिए बुधवार सुबह गोली चली। रेलवे में निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए शुरू की दबाव की राजनीति। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए झरिया पुनर्वास के लाभुकों के नाम आधार से लिंक किए जाएंगे। झरिया विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के टिकट के लिए भिड़े संतोष सिंह और हर्ष सिंह।

loksabha election banner

वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली

महुदा थाना के भाटडीह ओपी क्षेत्र में सुबह आठ बजे दो गुटों में गोली चली। भाटडीह बस्ती निवासी गुड्डू हजारी ने साधन हजारी को निशाना कर गोली चलाई। हालांकि गोली साधन को नहीं लगी। उसके पास से गुजर कर मुरली हजारी के पैर में लगी। मुरली को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गोली चालन का कारण अवैध कोयले के धंधे को लेकर वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने गुड्डू हजारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद गुड्डू फरार हो गया।

रेलवे में निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन

रेलवे में निजीकरण के खिलाफ बुधवार को गोमो में रेल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन ईसीआरकेयू यूनियन के बैनर तले किया गया जिसमें मजदूरों ने काला बिल्ला लगाकर भाग लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि रेलवे को निजी हाथों में साैंपने की साजिश चल रही है। कमाई वाले रूट पर रेलगाड़ियों का परिचालन निजी हाथों में साैंपा जा रहा है। आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे।

सिंदरी विधानसभा सीट पर आजसू प्रमुख की नजर

Jharkhand Assembly Election 2019 में एक सुरक्षित सीट की तलाश में आजसू प्रमुख सुदेश महतो की नजर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र पर भी है। उन्होंने इसका संकेत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर में आजसू की सभा को संबोधित करते हुए दिया है। कहा है- अन्य दलों के विधायक व सांसद ने सिंदरी विधान सभा का भला नहीं किया। AJSU (P)को मौका मिला तो इसे सुंदरी विधानसभा बनाकर दिखाएंगे। धनबाद जिले के तहत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। यहां से भाजपा के फूलचंद मंडल विधायक हैं। आजसू और भाजपा के बीच गठबंधन है। इसके बावजूद आजसू सिंदरी पर दावेदारी कर रही है। आजसू प्रमुख ने कहा कि झारखंड में पार्टी मजबूत स्थिति में है । हम संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं । पार्टी के लिए मुनासिब सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में हमारी स्थित काफी सुदृढ़ है।

आधार से लिंक होंगे झरिया पुनर्वास के लाभुक

झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार सर्वे में सूचीबद्ध किए गए तमाम अग्नि प्रभावितों का आधार लिंक कराएगा। ऐसा पुनर्वास कार्य में फर्जीवाड़ा रोकने के लिहाज से किया जाएगा। इस संबंध में पहले से ही हाई पावर कमेटी में निर्णय लिया जा चुका है। लेकिन अग्नि प्रभावितों का सर्वे जारी रहने की वजह से इसे शुरू नहीं किया जा सका था। अब जबकि लगभग यह कार्य समाप्त हो चुका है, जरेडा ने आधार लिंक करने का काम शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। आधार लिंक करने से पुनर्वास का गलत तरीके से लाभ नहीं लिया जा सकेगा। फिलहाल कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने बेलगढिय़ा में पुनर्वास होने के बावजूद वहां रहना शुरू नहीं किया है। तमाम आवंटित फ्लैटों के लाभुकों का नाम आधार से लिंक होने के बाद इस फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सामने झरिया के कांग्रेसियों में टिकट फाइट

Jharkhand Assembly Election- 2019 के लिए झरिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट हासिल करने के लिए कांग्रेस में महाभारत छिड़ गया है। यह महाभारत मंगलवार को झारखंड में चुनाव अभियान को संभाल रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने भी देखा। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज मैदान में बघेल और सिंह जब मंचासीन थे तो सामने उपस्थित कांग्रेस के नेताओं में शामिल संतोष सिंह और हर्ष सिंह आपस में भिड़ गए। संतोष जहां खुद झरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदार हैं तो हर्ष सिंह अपने माैसेरे भाई नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। वैसे, इन दोनों के अलावा भी झरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के कई दावेदार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.