Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Tue, 13 September, 2019, दो युवकों की पिटाई, भाजपा विधायक की साजिश, 920 मजदूरों की मौत, युवक की मौत, दंपत्ति को सांप ने डंसा

दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल। भाजपा विधायक पर साजिश का आरोप। कोयला खदानों में 920 मजदूरों की मौत। सड़क हादसे में युवक की मौत। दंपत्ति को सांप ने डंसा पति की मौत।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:40 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Tue, 13 September, 2019, दो युवकों की पिटाई, भाजपा विधायक की साजिश, 920 मजदूरों की मौत, युवक की मौत, दंपत्ति को सांप ने डंसा
Top Dhanbad News of the day, Tue, 13 September, 2019, दो युवकों की पिटाई, भाजपा विधायक की साजिश, 920 मजदूरों की मौत, युवक की मौत, दंपत्ति को सांप ने डंसा

धनबाद, जेएनएन। दो युवकों की पोल से बांधकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व बियाडा चेयरमैन बिजय कुमार झा ने अपने बेटे पर हुए छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी को सीधे तौर पर बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो की साजिश बताया है। कोयला खदानों में बिते दस सालों में 920 मजदूरों की मौत हुई है। बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रात में सो रहे एक दंपत्ति को सांप ने डंस लिया। जिससे 50 वर्षीय निमाई बाउरी की विष फैलने से मौत हो गई।

loksabha election banner

फेसबुकिया प्रेमिका से मिलने गए दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल

चितरा थाना क्षेत्र के गांजा मोड में सोमवार को दो युवकों की पोल से बांधकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि फेसबुकिया प्रेमिका से मिलने मसलिया थाना क्षेत्र के दो युवक गांजा मोड़ आए थे। इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई। जिसके बाद दोनों को बिजली के पोल से बांधा दिया गया। फिर लात-घुसे और डंडे से जमकर पिटाई की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को बंधन से मुक्त करा थाने ले आई।

भाजपा विधायक ढुलू की साजिश पर हुआ केस

पूर्व बियाडा चेयरमैन बिजय कुमार झा ने अपने बेटे पर हुए छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी को सीधे तौर पर बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला ढुलू की करीबी है। एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि आरोप लगाने वाली महिला रक्षा बंधन पर्व के दौरान विधायक के साथ थी। इस मामले में जो लोग गवाह बने हैं, उनमें एक ढुलू के साथ पुलिस की वर्दी फाड़ने में आरोपी है और दूसरा अभय सिंह विधायक का बहुत ही करीबी है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में महिला के निकलने की तस्वीर है।

कोयला खदानों में बिते दस सालों में 920 मजदूरों की हुई मौत

कोयला खदानों में बिते दस सालों में 920 मजदूरों की मौत हुई है। यह आंकड़ा सेफ्टी कमेटी की बैठक में दिए गए कागजात के आधार पर है। चालू वित्तीय वर्ष 2019 के अब तक 44 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जन भर घायल हुए। दूसरी तरफ हादसे को रोकने के लिए कोयला मंत्रालय उच्च तकनीक के इस्तेमाल को लेकर गंभीर है। मंत्रालय ने श्रमिकों की मृत्यु दर को शून्य करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन आए दिन हो रहे इसमें बढ़ोतरी ने मंत्रालय व कोल इंडिया की नींद उड़ा दी है।

बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

शुक्रवार को झारूडीह मालीपट्टी निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह तेज गति से बाइक चलाकर सिटी सेंटर की ओर जा रहा था। तभी सड़क के किनारे रखें बिजली के तार में उसकी बाइक उलझ गई। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। बताया जा रहा है कि विकास हेलमेट लिए हुए था, लेकिन पहना नहीं था। अगर वह हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। क्योकि उसके शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं थी।

सोये हुए दंपत्ति को सांप ने डंसा, पति की मौत

पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला दो नंबर बस्ती में गुरुवार की देर रात सोये हुए एक दंपत्ति को सांप ने डंस लिया। जिससे 50 वर्षीय निमाई बाउरी के पूरे शरीर में विष फैल गया। पीएमसीएच धनबाद में उसने दम तोड़ दिया। वहीं 46 वर्षीया पत्नी अष्टमी बाउरी की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से दो नम्बर बस्ती में मातम पसरा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.