Top Dhanbad News of the day, Tue, December 03, 2019, संजीव की तबीयत फिर बिगड़ी, PMCH की अव्यवस्था, विज्ञान प्रदर्शनी, भाजपाइयों का धावा, चुनाव प्रचार
भाजपा विधायक की तबीयत बिगड़ी। PMCH पर NHRC ने संज्ञान लिया। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए 10 छात्रों का चयन। कांग्रेस की सभा में भाजपाइयों का धावा। चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा।
धनबाद, जेएनएन। जेल में बंद भाजपा विधायक संजीव सिंह की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। पीएमसीएच की अव्यवस्था पर केंद्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए धनबाद से 10 छात्रों का चयन हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो की सभा में भाजपाइयों ने धावा बोला। नामांकन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद धनबाद जिले में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया।
जेल में बंद भाजपा विधायक संजीव सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी
पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में जेल में बंद भाजपा विधायक संजीव सिंह की तबीयत मंगलवार को फिर से अचानक बिगड़ गई। उनकी जांच के लिए डॉक्टरों की टीम जेल भेजी गई है। हालांकि, संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना जेल प्रबंधन ने अभी तक कोर्ट को नहीं दी है।
PMCH में अव्यवस्था पर NHRC ने लिया संज्ञान
पीएमसीएच की अव्यवस्था पर केंद्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने विभागीय प्रधान सचिव को पत्र लिखते हुए पीएमसीएच प्रबंधन से सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। समय पर रिपोर्ट नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पत्र में तीन गंभीर मामलों का जिक्र है। इसके बाद पीएमसीएच में हड़कंप है। अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को तलब किया है।
विज्ञान प्रदर्शनी के लिए धनबाद से 10 छात्रों का चयन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से स्कूली बच्चों में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से हर साल इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। यह जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक निर्धारित है। धनबाद से 10 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है।
कांग्रेस की सभा में भाजपाइयों का धावा, बाघमारा में बढ़ा राजनीतिक टैंशन
बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के माटीगढ़ा सेक्टर वन में कांग्रेस और भाजपा समर्थक आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई व एर दूसरे को देख लेने की बात कही गई। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो वहां नुक्कड़ सभा कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गई और कांग्रेस प्रत्याशी से पूछने लगे कि पांच साल तक कहां थे। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
धनबाद में चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, सामान्य और पुलिस प्रेक्षकों ने संभाला मोर्चा
Jharkhand Assembly Election 2019 के चाैथे चरण में धनबाद जिले के सभी छ: विधानसभा सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। इसी के साथ सभी प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। दूसरी तरफ शांंतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग भी प्रतिबद्ध है। इसके लिए आयोग ने जिले के विस क्षेत्रों के लिए सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति कर दी है।