Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Mon, 02nd October, 2019, प्लास्टिक लेकर दिया कपड़े का थैला, प्रेमी जोड़े का दुश्मन बना परिवार, याद किए गए गांधी, बैंक डकैती, मिला 64,700 रुपये बोनस

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील। प्रेमी जोड़े का दुश्मन बना परिवार। याद किए गए गांधी। बैंक में 16 लाख की डकैती। कोल इंडिया के 2.75 लाख कर्मियों को 64700 रुपये बोनस।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 07:44 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 07:56 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Mon, 02nd October, 2019, प्लास्टिक लेकर दिया कपड़े का थैला, प्रेमी जोड़े का दुश्मन बना परिवार, याद किए गए गांधी, बैंक डकैती, मिला 64,700 रुपये बोनस
Top Dhanbad News of the day, Mon, 02nd October, 2019, प्लास्टिक लेकर दिया कपड़े का थैला, प्रेमी जोड़े का दुश्मन बना परिवार, याद किए गए गांधी, बैंक डकैती, मिला 64,700 रुपये बोनस

धनबाद, जेएनएन। नगर निगम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। मजहब की दीवार लांघ एक प्रेमी जोड़े ने शादी की है, लेकिन अब उनके अपने ही उनकी जान लेना चाहते हैं। कोयलांचल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एक्सिस बैंक के निरसा शाखा से डकैतों ने 16 लाख रुपये लूट लिए। कोल इंडिया के 2.75 लाख कर्मचारियों को इस वर्ष बोनस के रूप में 64,700 रुपये मिलेंगे।

loksabha election banner

प्लास्टिक लेकर दिया 10 हजार कपड़े का थैला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक वेस्ट श्रमदान सह अंगीकार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील करते हुए नगर निगम की ओर से व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। निगम की ओर से दस हजार कपड़े के थैलों का वितरण किया गया और बदले में सभी से प्लास्टिक इकट्ठा किया गया। अभियान के पहले दिन आज शहर भर से सात टन प्लास्टिक इकट्ठा किया गया।

मजहब की दीवार लांघ प्रेमी जोड़े की शादी, अब खतरे में जान

एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। प्रेमिका आतिफा ने पुलिस को बताया कि मिस कॉल से उसकी दोस्ती धनबाद के संजीव गोप से हुई। इसके बाद सोशल मीडिया ने दूरिया घटाई और दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। मजहब की दीवार लांघकर शादी की और साथ रहने लगे। प्रेमिका के अनुसार, वे दोनों बालिग हैं और स्वेच्छा से शादी की है। आतिफा ने बताया कि उसके परिजन इससे काफी नाराज हैं और उसकी जान भी ले सकते हैं। इसलिए उसे परिजनों के हवाले न किया जाए। हांलाकि पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाना में बुलाकर काउंसलिंग करने की बात कही है।

कोयलांचल में गांधी जयंती की धूम

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। धनबाद में भी राष्ट्रपिता को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अपर्ति किया गया। सुबह से ही धनबाद शहर के साथ ही पूरे जिले में जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अपर्ति करने का मुख्य कार्यक्रम शहर के सिटी सेंटर चौक पर हुआ। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, उपायुक्त अमित कुमार, विधायक राज सिन्हा, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

ग्राहकों के सिर पर पिस्टल तान लूटे 16 लाख

एक्सिस बैंक की निरसा शाखा में मंगलवार को दोपहर को हुई डकैती में डकैतों ने 16 लाख रुपये लूट लिए। इस घटना को हथियार बंद छह-सात अपराधियों ने अंजाम दिया। भागते समय बैंक के दरवाजे पर दो बम भी छोड़ गए। साथ ही कई ग्राहतों से उनका मोबाइल ले लिया। इस घटना के बाद बैंक से लौटे ग्राहक घटना को याद कर खौफजदा हो जाते हैं।

64,700 रुपये बोनस देने पर बनी सहमति

कोल इंडिया के 2.75 लाख कर्मचारियों को इस वर्ष बोनस के रूप में 64,700 रुपये मिलेंगे। चार अक्टूबर तक उनके खाते में राशि जमा हो जाएगी। इसका लाभ बीसीसीएल के 45,815 और ईसीएल के 57,614 कर्मियों को मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.