Dhanbad Coronavirus News Update: सेंट्रल अस्पताल में कोरोना मरीज की माैत, 12 दिन पहले कराया गया था भर्ती; अब तक 14 ने तोड़ा तम
Dhanbad Coronavirus News Update 12 दिन पूर्व संक्रमित बुजुर्ग को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मंगलवार से तबीयत ज्यादा खराब थी।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमण की संख्या बढ़ने के साथ अब मौत की भी संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार की सुबह सेंट्रल अस्पताल (कोविड-19) में भर्ती कतरास के 68 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। 12 दिन पूर्व संक्रमित बुजुर्ग को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मंगलवार से इसकी तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी। आखिरकार बुजुर्ग ने बुधवार को दम तोड़ दिया। सेंट्रल अस्पताल के पदाधिकारियों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी है। साथ ही कतरास स्थित उसके परिजनों को भी सूचित किया है।
धनबाद में 14 हुई मृतकों की संख्या
धनबाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इसमें कतरास, भूली, बलियापुर, निरसा, झरिया आदि के मृतक शामिल हैं। फिलहाल कतरास के मरने वाले मरीज के शव को मोर्चरी में रखा गया।
जिला प्रशासन करेगा डिस्पोजल
बुजुर्ग के शव को अब जिला प्रशासन अपने स्तर से डिस्पोजल करेगा। फिलहाल शव को जब्त कर लिया गया है। पहले इसे परिजनों को हैंड ओवर कराया जाएगा। इसके बाद अंत्येष्टि कराई जाएगी। अंत्येष्टि में परिजनों को बुलाने की अनुमति दी जाएगी।