Move to Jagran APP

Mine Accident: चासनाला डीप माइंस में हादसा, तीन असंगठित मजदूर गंभीर

हादसे में घायल मजदूरों को प्राथमिकी इलाज के बाद जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल तीनों मजदूर ठेका मजदूर हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 01:04 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 07:35 AM (IST)
Mine Accident: चासनाला डीप माइंस में हादसा, तीन असंगठित मजदूर गंभीर
Mine Accident: चासनाला डीप माइंस में हादसा, तीन असंगठित मजदूर गंभीर

चासनाला, जेएनएन। सेल चासनाला कोलियरी डीप माइंस में गुरुवार को प्रथम पाली में दुर्घटना हो गई। असंगठित मजदूर सागीर,  एसके इरशाद और नसीम खान जख्मी हो गए। घायलों को आनन-फानन में खदान से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से सभी को चासनाला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को धनबाद जालान अस्पताल भेज दिया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से मजदूरों व श्रमिक प्रतिनिधियों में आक्रोश है। जालान अस्पताल में इलाज के बाद दो मजदूरों को घर भेज दिया गया। तीसरे मजदूर का इलाज शाम तक जारी था।

prime article banner

ऐसी हुई घटना

जख्मी मजदूर सागीर ने बताया कि इंडिया फेब्रिकेशन एंड मशीनरी ठेका कंपनी के अधीन कार्यरत हैं। मेरे अलावा अन्य छह मजदूर मो. नसीम खान, एसके इरशाद, मुजफ्फर, बलङ्क्षवदर सिंह, आरिफ अंसारी व सराफत हुसैन डीप माइंस खदान के अप कास्ट से खदान के दो नंबर में उतरे। इसके बाद सभी डाउन कास्ट के घंटी घर पहुंचे। यहां फेब्रिकेशन कार्य शुरू करने की मजदूर तैयारी में थे, तभी अचानक घंटी घर के बगल स्थित रास्ते के ठीक ऊपर प्रोडक्शन रुफ कम्प्रेशर पाइप गिर पड़ा। इससे काला गुब्बार उठने लगा। सुरक्षा के गाटर व प्लेट भी नीचे आ गए। इससे भगदड़ मच गई। नीचे मौजूद मजदूर आवाज सुनकर भाग गए। तीन मजदूर चपेट में आ गए। घायल मो. सागीर झरिया कतरास मोड़ हुसैनाबाद, इरशाद झरिया बनियाहीर हनुमानगढ़ी व मो. नसीम भागा मोड़ का निवासी है।

हाजिरी बाबू हो गए हक्के-बक्के

घटना के दौरान डीप माइंस के हाजिरी बाबू जितेंद्र मिश्रा ने खदान में घंटी मैन को फोन लगाया। आवाजा आई कि खदान में घटना हो गई है। हम सभी दब गए हैं। जल्दी मदद को भेजिए यह सुनकर हाजिरी बाबू हक्के-बक्के रह गए। तत्काल इसकी सूचना सेल के अधिकारियों को दी। साथ ही मदद के लिए अन्य कर्मियों को बताया। जख्मी मजदूरों को निकलने पर प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

अधिकारियों की टीम ने किया खदान का निरीक्षण

खदान में दुर्घटना के बाद सेल अधिकारी एमके चंद्रा, भाष्कर मंडल, मो. अदनान, बादल मंडल, संजय कुमार, केपी महतो, विद्या भूषण पांडेय, राघवेंद्र शर्मा, सुनीलकांत आदि अधिकारियों की टीम घटना स्थल का मुआयना किया। घटना को लेकर अधिकारी अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK