Pakur Fire News: गैस रिसाव से घर में भड़की आग, तीन मवेशी झुलसे
Pakur Fire News देखते ही देखते आग दिलीप गोराई के पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं। घरवालों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
पाकुड़, जेएनएन। Pakur Fire News जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के बागशीशा गांव में रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण दिलीप गोराई के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। सोमवार देर रात घटी घटना में घरवालों ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपेटे में तीन मवेशी आ गए। वे झुलस गए हैं। गृहस्वामी के अनुसार के घर के तमाम सामान जल गए हैं। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
घर के अंदर रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हुआ। तुंरत आग भड़क गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पल में पूरा घर जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नही मिली। आग लगते ही घर के तमाम लोग बाहर निकल गए।