Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Alert: लगातार बारिश से सितंबर जैसे हालात का सताने लगा डर, माैसम विभाग ने किया अलर्ट

Jharkhand Weather Update धनबाद के साथ ही इसके पड़ोसी जिले बोकारो गिरिडीह जामताड़ा में रविवार शाम से ही लगातार बारिश हो रही है। बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बताया जा रहा है। चक्रवात जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 06:58 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 09:33 PM (IST)
Dhanbad Weather Alert: लगातार बारिश से सितंबर जैसे हालात का सताने लगा डर, माैसम विभाग ने किया अलर्ट
धनबाद में हो रही बारिश ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण चक्रवात जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लगातार बारिश हो रही है। धनबाद में रविवार की शाम जो बारिश शुरू हुई थमने का नाम नहीं ले रही है। अब भी झमाझम आसमान से पानी गिर रहा है। कभी तेज तो कभी हल्की। लगातार बारिश के कारण शहर के हालात खराब होने लगे हैं। कई इलाकों में सड़कों पर पानी जम गया है। नीचे इलाके के अपार्टमेंटों के बेसमेंट में पानी जमा हो गया है। लोगों को सितंबर के अंतिम सप्ताह जैसे हालात का डर सताने लगा है। सितंबर, 2021 के अंतिम सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण तीन दिनों तक लगातार पानी हुआ था। इससे जल प्रलय जैसे हालात बन गए थे। जानमाल का नुकसान हुआ था।

prime article banner

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर

मानसून के जानकार डा. एसपी यादव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी का लो प्रेशर धनबाद की ओर बढ़ गया है जो चक्रवात के रूप में है। इससे सोमवार को भी बारिश जारी रहेगी। 21 अक्टूबर तक थम-थम कर बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र तेलंगाना के पास बना हुआ है। इसके कारण दक्षिण-पूर्वी हवाओं का असर राज्य में दिख रहा है। इसके कारण राज्य में अगले दो दिनों तक धनबाद, बोकारो, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, गढ़वा, चतरा, देवघर और रांची में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवा भी चल सकती है। राज्य में बारिश में कमी 21 अक्टूबर से देखने को मिलेगा। लगातार बारिश के कारण माैसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 

मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का भी खतरा

धनबाद में सोमवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों और पड़ोस के जिले-बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में भी माैसम का हाल समान है। आसमान में काले मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही एक से दो बार तेज मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सोमवार और मंगलवार को उत्तरी और मध्य जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।

तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट के आसार

रविवार को राजधानी में जमकर बारिश हुई। सुबह चार घंटे के आसपास में करीब 26.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। तेज बारिश के साथ करीब 18 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से हवा भी चली। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रांची में दर्ज की गयी। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान साहिबगंज में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दूसरी ओर, मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक पूरे राज्य में बारिश होगी। इससे तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक गिरावट आने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.