Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DMC Elections: डिप्टी मेयर के लिए सिंह मेंशन और रघुकुल में भिड़त की पृष्ठभूमि तैयार, सुन लीजिए सिद्धार्थ गौतम और एकलव्य सिंह की बात

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Tue, 10 Aug 2021 01:11 PM (IST)

    डिप्टी मेयर के पद के लिए सिंह मेंशन से मनीष सिंह तो रघुकुल से एकलव्य सिंह या गुड्डू सिंह चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है। डिप्टी मेयर का पद महिला के ...और पढ़ें

    Hero Image
    मनीष सिंह उर्फ सिद्धार्थ गाैतम और एकलव्य सिंह ( फाइल फोटो)।

    आशीष अंबष्ठ, धनबाद। धनबाद नगर निगम के चुनाव में सिंह मेंशन और रघुकुल भिड़ंत को तैयार हैैं। मेयर का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित घोषित हो चुका है। सो, इस पद के लिए सिंह मेंशन और रघुकुल सिर्फ रणनीति के तहत समर्थक की भूमिका में होंगे। डिप्टी मेयर के पद के लिए सिंह मेंशन से मनीष सिंह उर्फ सिद्धार्थ गौतम तो रघुकुल से एकलव्य सिंह या गुड्डू सिंह चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है। डिप्टी मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित हो जाता है तो भी सिंह मेंशन या रघुकुल पीछे हटने को तैयार नहीं है। सिद्धार्थ के अनुसार ऐसी स्थिति में उनकी पत्नी मिनी चुनाव मैदान में होंगी। रघुकुल ने महिला आरक्षण की हालत में परिवार की किसी महिला का नाम तय नहीं किया है। हालांकि, सिद्धार्थ गौतम की घोषणा के बाद रघुकुल शायद ही पीछे हटे। जाहिर है, इस बार निगम का चुनाव किसी और चुनाव की तरह बेहद रोमांचक होगा। सदैव टकराव की आशंका रहेगी। टी ट्वेंटी की तरह चुनाव शुरू होने के बाद परिणाम आने तक कई तरह के प्रहसन दिखते रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामान्य सीट हुई तो जरूर लड़ेंगे : सिद्धार्थ

    पूर्व विधायक संजीव सिंह के अनुज सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में सिंह मेंशन की बड़ी भूमिका होगी। चुनाव दलीय आधार पर होता है तो उस लिहाज से रणनीति बनेगी। भाभी रागिनी सिंह झरिया से विधायक की दावेदार हैैं। भाजपा नेतृत्व उन्हें डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाता है तो मिल-बैठकर विचार होगा।

    रघुकुल की तगड़ी दावेदारी होगी : एकलव्य

    निवर्तमान डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने कहा कि दलीय आधार पर चुनाव होगा तो यूपीए गठबंधन के भीतर जिस दल के हिस्से में जो सीट आएगी, उसमें विचार के बाद उम्मीदवार तय होगा। पिछली बार वार्ड पार्षदों ने डिप्टी मेयर का चुनाव किया था। इस बार क्या व्यवस्था रहती है, यह भी देखना होगा। दलीय हो अथवा गैर दलीय, रघुकुल की तगड़ी दावेदारी रहेगी।

    विधानसभा चुनाव के बाद जनता मजदूर संघ पर हो चुका संघर्ष

    जनता मजदूर संघ की मान्यता के मसले पर महज कुछ दिन पहले सिंह मेंशन से रघुकुल को तगड़ा झटका लग चुका है। श्रम एवं नियोजन विभाग ने कुंती सिंह के नेतृत्व में संचालित जनता मजदूर संघ को मान्यता दी है। वहीं पूर्व मंत्री बच्चा सिंह की अगुवाई में चल रहे जनता मजदूर संघ की समानांतर यूनियन को अमान्य कर दिया है। रघुकुल की पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया से कांग्रेस विधायक है। स्वर्गीय नीरज सिंह की जब हत्या हुई थी उस वक्त वे डिप्टी मेयर थे। चचेरे भाई की हत्या के मुकदमे में संजीव सिंह विधायक रहते जेल गए थे। आज भी जेल में है। विधानसभा चुनाव में झरिया से संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह एवं स्वर्गीय नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह के बीच मुकाबला हुआ था। पूर्णिमा की जीत हुई। अब धनबाद नगर निगम का चुनाव सिंह मेंशन एïवं रघुकुल के लिए आमने-सामने होने को अवसर है।