Move to Jagran APP

धनबाद के कांग्रेसी हैं, नहीं सुधरेंगे, चेहरा चमकाने की लगी होड़

धनबाद के कांग्रेसियों की एक खासियत है। चुनावी राजनीति में भले ही कोई उम्दा प्रदर्शन न कर पाते हों लेकिन बाहर से कोई बड़ा नेता आ जाए तो इनका जोश देखते ही बनता है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 10:01 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 10:01 PM (IST)
धनबाद के कांग्रेसी हैं, नहीं सुधरेंगे, चेहरा चमकाने की लगी होड़
धनबाद के कांग्रेसी हैं, नहीं सुधरेंगे, चेहरा चमकाने की लगी होड़

धनबाद : धनबाद के कांग्रेसियों की एक खासियत है। चुनावी राजनीति में भले ही कोई उम्दा प्रदर्शन न कर पाते हों, लेकिन बाहर से कोई बड़ा नेता आ जाए तो इनका जोश देखते ही बनता है। अपना चेहरा चमकाने और दिखाने की होड़ में मदहोश हो जाते हैं। इसके बाद शुरू होती है चेहरा चमकाने की होड़।

loksabha election banner

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर शनिवार को यहां पहुंचे तो उनके सामने ही कांग्रेसी अनियंत्रित हो गए। राजेश ठाकुर को तीन बार हाथ में माइक लेकर अनुशासन बनाए रखने की अपील करनी पड़ी। लेकिन कांग्रेसी कहां सुनने-समझने वाले थे। सो, बेकारबांध स्थित ब्लेसिग हाल में समारोह के शुरूआत से अंत तक हो-हल्ला होता रहा। मंच पर चढ़ने के लिए स्पीकर तक गिरा दिया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को अपना भाषण बीच में रोककर डांटना तक पड़ गया। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने तो यहां तक कह दिया कि यह मछली बाजार नहीं है, ध्यान से बात सुनिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजेश ठाकुर शनिवार को पहली बार धनबाद पहुंचे थे। उनके साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी थे। कांग्रेस नेता मनोज सिंह के मंच पर चढ़ते ही हंगामा शुरू हो गया। विरोध के बाद उन्हें उतरना पड़ा। इसके बाद झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का काफिला भी पहुंचा। समर्थकों की भीड़ नारेबाजी करते हुए भीड़ से उलझ गई। चांदी का मुकुट और तलवार किया भेंट :

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया। एआइसीसी सदस्य संतोष सिंह और जिला उपाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने राजेश ठाकुर को चांदी का मुकुट, तलवार, शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया। वरीय कांग्रेसी विजय सिंह और बैभव सिन्हा ने भी सभी को सम्मानित किया। झलकियां

- ढोल नगाड़े के साथ गांव-देहात से भी पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता।

- पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को राजेश ठाकुर ने बताया पितातुल्य।

- पूर्णिमा नीरज सिंह के पहुंचने पर स्टेज की व्यवस्था नहीं संभाल पाए मनोज यादव, स्टेज छोड़ भागे।

- कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए कम पड़ गया खाना, कई कांग्रेसी बिन भोजन किए ही लौटे।

- कई महिलाएं ऐसी भी कार्यक्रम में पहुंची जिनका कांग्रेस से दूर-दूर तक लेना देना नहीं था, कहा बुलाया गया इसलिए आ गए।

- बन्ना गुप्ता और राजेश ठाकुर के भाषण पर जमकर बजीं तालियां।

- कोविड प्रोटोकाल की उड़ी धज्जियां एक भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मास्क में नहीं आए नजर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.