पुलिस की नाकामियों से भगवान भी परेशान, एक ही रात तीन मंदिरों में चोरी
नावाडीह बस्ती में चोरों ने एक साथ तीन मंदिरों को अपना निशाना बनाते हुए हजारों रूपये की सामान की चोरी कर ली। सबसे पहले हरि मंदिर को निशाना बनाया।
By mritunjayEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 05:20 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 05:20 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। पुलिस की नाकामियों से धनबाद के आम लोग ही नहीं भगवान भी परेशान हैं। चोर-बदमाश आए दिन आम लोगों की तरफ भगवान के घर का भी निशाना बना रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहती है। नतीजतन, अपराधियों को मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार की रात अपराधियों ने भूली में एक साथ तीन मंदिरों को निशाना बनाया। इससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
नावाडीह बस्ती में चोरों ने एक साथ तीन मंदिरों को अपना निशाना बनाते हुए हजारों रूपये की सामान की चोरी कर ली। सबसे पहले हरि मंदिर को अपना निशाना बनाया। मंदिर के गेट का ताला तोड़कर सात मंजीरा सहित वंहा रखे पीतल के बर्तन की चोरी की। दूसरी घटना वहीं से कुछ दूर स्थित शिव मंदिर और काली मंदिर से भी चोरों ने घंटी, कलश और त्रिशूल की चोरी कर ली। घटना का पता सुबह तब चला जब मंदिर के पुजारी आये तो देखा सामान गायब है। स्थानीय लोगो ने घटना की शिकायत धनबाद थाना में की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें