Move to Jagran APP

ताला तोड़ गिरिडीह एसपी के घर में चोरी, देवघर पुलिस के सामने चोरों को पकड़ने की चुनौती

Theft in Giridih SP Amit Renu house गिरिडीह एसपी अमित रेणु के घर में चोरी हुई है। देवघर स्थित उनके आवास में दस दिनों से ताला लगा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद चोर ताला तोड़ घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद सारा माल लेकर उड़ गए।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 04:09 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:25 PM (IST)
ताला तोड़ गिरिडीह एसपी के घर में चोरी, देवघर पुलिस के सामने चोरों को पकड़ने की चुनौती
गिरिडीह एसपी अमित रेणु ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, देवघर। Theft in Giridih SP Amit Renu house झारखंड में चोरों का मनोबल कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। उन्हें आइपीएस अधिकारियों का भी डर नहीं है। गिरिडीह जिले के एसपी अमित रेणु के घर को निशाना बनाया है। चोर घर का ताला तोड़ अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद सारा माल लेकर उड़ गए। सूचना मिलने के बाद ठंड के इस माैसम में देवघर पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस-पदाधिकारी भागे-भागे गिरिडीह एसपी के घर पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे। चोरी के माल भी बरामद होंगे।

loksabha election banner

देवघर के बरमसिया में घर

गिरिडीह एसपी अमित रेणु का घर देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया में बिधू भूषण सरकार रोड पर है। घर से चोरों ने नकदी व अन्य सामान की चोरी की। घटना के संबंध में नगर थाना में एसपी के पिता सेवानिवृत सेल्स टैक्स आयुक्त देवदत्त रेणु दास के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। चोर रविवार की रात घर के पास स्थित खाली प्लाट की दीवार फांदकर परिसर में घुसे। पहले मेन गेट का ताला तोड़ा। फिर तीन मंजिले मकान के लगभग सभी कमरों का ताला तोड़ दिया। ताला तोड़कर चोरों ने पूरे घर में नकदी व कीमती सामान की तलाशी ली। इस दौरान घर में रखे आलमारी को भी खंगाला। उसके बाद चोरों ने एक आलमारी में रखे 20 हजार नकद, एक सोने की अंगूठी व कलाई घड़ी निकाल ली। चोरों ने कुछ सिक्के को घर की सीढ़ी की खिड़की पर रख दिया। चोरी करने के क्रम में चोरों ने घर के अंदर का सारा सामान बिखेर दिया।

दस दिन से घर में लगा था ताला

पिछले करीब दस दिनों से घर में कोई नहीं रह रहा था। देवदत्त रेणु के मुताबिक फिलहाल ये घर बंद था। पड़ोसी ने सुबह दरवाजा खुला हुआ देखा तो मालिक को सूचना दी। उन्होंने आकर देखा तो पाया कि घर में चोरी हो गई है। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय कुमार बर्मन, एसआइ संजीत कुमार, अजय कुमार यादव, सुबोध प्रमाणिक आदि ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस बारे में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। ये पता लगाने का प्रयास किया कि कहीं आसपास बाहर के मजदूर तो नहीं काम कर रहे थे। जिस तरह बड़े आराम से चोरों ने घटना को अंजाम दिया उससे लगता है कि इस जगह की अच्छे से रेकी की गई थी। चोरों का पता था कि यहां कोई नहीं रह रहा है। ऐसे में चोरों ने चोरी की घटना को बड़े ही आराम से अंजाम दिया। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

धनबाद के ग्रामीण एसपी रह चुके अमित रेणु

गिरिडीह के एसपी अमित रेणु धनबाद के ग्रामीण एसपी रह चुके हैं। धनबाद से ही स्थानांतरण कर उनको गिरिडीह का एसपी बनाया गया था। उनके घर में चोरी की सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारी हतप्रभ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.