Dhanbad Weather Forecast: वापस आ गई सर्दियों की ठंड, 10 डिग्री लुढ़का पारा
मौसम विज्ञानी डॉ. अभिषेक आनंद के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में काफी सक्रिय है। बर्फीली हवाओं की सक्रियता बढ़ने से इस ओर भी ठंडी हवा आ रही है। इससे धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में ठंड काफी बढ़ गई है।
धनबाद, जेएनएन। मकर संक्रांति की सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। अब धीरे धीरे धूप खिल रही है। धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवा सर्दी का एहसास करा रही है। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर है और अधिकतम पारा 23 पर पहुंच चुका है। शाम ढलने के साथ ही सर्द हवाएं हाड़ दिलाएगी। मौसम विभाग की माने तो आज की शाम और रात में ठंड काफी रहेगी। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। शनिवार और रविवार को भी मौसम में काफी ठंडक बनी रहेगी। सोमवार में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 12 पर जा सकता है और अधिकतम तापमान के भी 26 पर पहुंचने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी डॉ. अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में काफी सक्रिय है। बर्फीली हवाओं की सक्रियता बढ़ने से इस ओर भी ठंडी हवा आ रही है। इससे धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में ठंड काफी बढ़ गई है।
रविवार तक का संभावित तापमान
गुरुवार अधिकतम 23 न्यूनतम 7
शुक्रवार अधिकतम 23 न्यूनतम 7
शनिवार अधिकतम 23 न्यूनतम 8
रविवार अधिकतम 24 न्यूनतम 9