Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में फिर बदला बड़े वाहनों का रूट, जाम से निजात दिलाने को लिया निर्णय, कल से लागू होगी नई व्‍यवस्‍था

    By Deepak Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 04 Dec 2022 09:10 AM (IST)

    सुरक्षित यातायात को लेकर दैनिक जागरण के राष्ट्रव्यापी अभियान का धनबाद में असर दिख रहा है। जागरण के अभियान को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम पूरे शहरी क्षेत्रों में सड़कों से अतिक्रमण हटा रहा है। इधर डीसी ने संज्ञान में लेते हुए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई।

    Hero Image
    बरटांड़ से खुलनेवाली बसें मेमकाे माेड़, 8 लेन, हाेकर बाेकाराे की ओर जाएंगी।

    जागरण सवाददाता, धनबाद: सुरक्षित यातायात को लेकर दैनिक जागरण के राष्ट्रव्यापी अभियान का धनबाद में असर दिख रहा है। जागरण के अभियान को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम पूरे शहरी क्षेत्रों में सड़कों से अतिक्रमण हटा रहा है। इधर डीसी ने संज्ञान में लेते हुए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई। इस बैठक में जागरण टीम की पड़ताल को देखते हुए यातायात व्यवस्था में कई बदलाव करने का निर्देश दिया गया। नो एंट्री के बीच शहर में भारी वाहनों का आवागमन को जागरण ने उठाया था। जिला प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल भारी वाहन शहर में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक गुजरते हैं। अब 24 घंटे शहर में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री कर दी गई है। हाइवा का भी रूट बदल दिया गया है। उपायुक्त संदीप सिंह के निर्देश के बाद शनिवार को डीटीओ राजेश कुमार सिंह और यातायात डीएसपी राजेश कुमार ने यह जानकारी दी है। यह निर्देश पांच दिसंबर, सोमवार से प्रभावी होगा।

    यात्री बसों के वैकल्पिक मार्ग तथा नो एंट्री प्वाइंट

    - श्रमिक चौक से बैंकमोड़, झरिया, मटकुरिया, करकेंद मार्ग में सुबह आठ बजे से रात्रि 10 बजे तक यात्री बसों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी होगी।

    - कतरास मोड़ से बाटा मोड़ होते हुए चार नंबर बस स्टैंड वन वे कर दिया गया है।

    - भारी मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर 24 घंटे की लगी पाबंदी।

    - आवश्यक सेवा पेट्रोल-डीजल टैंकर, एलपीजी वाहन शहरी क्षेत्र में सुबह आठ से रात 10 बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

    - गोल बिल्डिंग से डीआरएम चौक तक मालवाहक व अन्य भारी वाहनों का परिचालन पूर्व की तरह पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

    इस मार्ग से चलेंगे यात्री बस, मालवाहन एवं भारी वाहन

    - धनबाद- बोकारो-रांची- बोकारो-धनबाद मार्ग: करकेंद मोड़, राजू यादव चौक, सिजुआ नया मोड़ पांडेयडीह, तेतुलमारी थाना, शहीद शक्तिनाथ चौक, बिनोद बिहारी चौक, बिरसा मुंडा, मेमको मोड़ होते हुए बरटांड़ बस स्टैंड।

    - जमशेदपुर- पुरुलिया-धनबाद मार्ग: नगीना बाजार, सुदामडीह थाना, जामाडोबा मोड़, पुटकी मोड़, करकेंद मोड़ के बाद बिनोद बिहारी चौक, बिरसा मुंडा, मेमको मोड़ होते हुए बरटांड़ बस स्टैंड।

    धनबाद रेलवे स्टेशन होकर चलने वाली बसों का मार्ग (ठहराव पांच मिनट)

    - बरटांड़ बस स्टैंड, सिटी सेंटर, पूजा टाॅकिज, डीआरएम चौक, रेलवे स्टेशन

    - रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक, पूजा टाॅकिज, सिटी सेंटर, बरटांड़ बस स्टैंड के उपरांत रांची और जमशेदपुर मार्ग के लिए जाएगी

    नो एंट्री प्वाइंट- गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़, कतरास मोड़, करकेंद मोड़, धनसार चौक

    इन वाहनों का होगा शहर में प्रवेश

    शहरी क्षेत्र में प्रतिष्ठान, दुकान, आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय प्रयोग के लिए 407, 409 तथा 709 मालवाहक वाहन रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

    तय हुई इनकी भी जिम्मेवारी

    - बरटांड़ बस स्टैंड में वाहन पड़ाव के लिए समुचित स्थान एवं अन्य सुविधाओं के साथ शहरी क्षेत्र के सभी चिह्नित नो एंट्री प्वाइंट पर साइनेज की व्यवस्था नगर आयुक्त सुनिश्चित करेंगे।

    - परिवर्तित मार्ग से वाहनों के परिचालन के लिए सड़कों की मरम्मत, गति सीमा साइनेज, स्पीड ब्रेकर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था पथ प्रमंडल धनबाद सुनिश्चित करेंगे।

    - करकेंद मोड़, लोयाबाद बाजार, पुटकी, केंदुआ बाजार तथा सिजुआ नया मोड़ पर सड़क किनारे अतिक्रमण को नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी तथा संबंधित अंचलाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर हटाना सुनिश्चित करेंगे।

    - वरीय पुलिस अधीक्षक सभी चिह्नित नो एंट्री प्वाइंट पर समुचित संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के संबंध में थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगे।

    नवंबर माह में 29 लोगों की हुई है मौत

    सड़क दुर्घटना में नवंबर माह में जिले भर में 29 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इसमें शहर का कोई मामला नहीं है। बावजूद इसके छोटी-मोटी दुर्घटनाएं शहर के अंदर भी होती रही हैं। वही सुबह से शाम तक बसों के परिचालन से शहर पूरी तरह बाधित रहता है। हर जगह जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इन्हीं सब को लेकर या नया रूट चार्ट लाया गया है।