श्रद्धा के साथ कतरास कोयलांचल में मना मकर संक्रांति पर्व
जागरण टीम कतरास-महुदा- तोपचांची-राजगंज कतरास कोयलांचल के लोगों ने श्रद्धा के साथ मकर स
जागरण टीम, कतरास-महुदा- तोपचांची-राजगंज : कतरास कोयलांचल के लोगों ने श्रद्धा के साथ मकर संक्राति पर्व मनाया। हजारों लोगों ने दामोदर, जमुनिया व खुदिया नदी में डुबकी लगाई और मंदिरों में पूजा अर्चना की। अन्न दान कर दही चूड़ा व तिलकुट का ग्रहण किया। तेलमच्चो पुल स्थित दामोदर नदी में हजारों की संख्या में भक्तों ने नदी में स्नान किया। गांव की महिलाएं व किशोरियों के समूह ने रंग-बिरंगे टुसु का विसर्जन किया।
----------
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ जेनरल अस्पताल, तेतुलमारी में लोगों के बीच चूड़ा, दही, तिलकुट का वितरण किया। संघ के सेवा प्रमुख सीएमआरआई के वैज्ञानिक ललन सिंह,
पंकज सिंह ने कहा कि प्रकृति भी अपना स्वभाव सृष्टि के हित में बदलती है, हमें भी अपना स्वभाव गरीबों के हित में बदलना चाहिए। चंदन गुप्ता, रंजीत पासवान, राहुल श्रीवास्तव, अरुण गोस्वामी, शुभम सिंह, प्रणव सिंह, पुष्कर सिंह आदि उपस्थित थे।
------------
तोपचांची: तोपचांची झील में गुरुवार को टुसू पर्व आयोजन किया गया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो तथा मुखिया संघ के अध्यक्ष विकास कुमार महतो ने भाग लिया। विधायक महतो ने कहा कि तोपचांची झील वर्षो से लोगों की प्यास बुझा रही है, इसलिए इसकी शुद्धता का दायित्व सभी का है। टुसू नृत्य करने वाली बच्चियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख सरिता देवी, बीडीओ केके बेसरा, कुमार बेसरा, थानेदार सुरेश मुंडा, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी आदि मौजूद थे।
राजगंज: उद्योगपति ध्रुव सिंह व समाजसेवी राजू रवानी द्वारा राजगंज के बाउरी कुल्ही एवं लुसाडीह के हरिजन टोला में सैंकड़ों लोगों को कंबल वितरित किया गया। उन्हें चूड़ा, गुड़, तिलकुट भी दिया गया। थानेदार संतोष कुमार शामिल हुए।
मौके पर त्रिलोचन चौधरी, नीलकंठ रवानी,गणेश रवानी,मुन्ना रवानी, ओम प्रकाश बाउरी,जितेंद्र रजक,विक्रम ठाकुर,प्रकाश नापित,विक्की पंडित आदि मौजूद थे।
---------------
रामराज मंदिर में भक्तों का तांता
कतरास : चिटाही स्थित रामराज मंदिर में पूजा अर्चना करनेवालों का तांता लगा रहा। छोटे बड़े महिला पुरुष लाइन में लग कर प्रभु श्रीराम व जानकी सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा की और अपने और परिवार के लोगों की खुशहाली की कामना की। मंदिर के बगल नदी में बच्चे नौका बिहार का आनंद उठाते देखे गए।