Move to Jagran APP

30 नवंबर को चंद्र ग्रहण, खुले रहेंगे मंदिरों के कपाट

धनबाद इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगने जा रहा है। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। खडे़श्वरी मंदिर के पुजारी मनोज पांडेय के अनुसार इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 06:55 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 06:55 AM (IST)
30 नवंबर को चंद्र ग्रहण, खुले रहेंगे मंदिरों के कपाट
30 नवंबर को चंद्र ग्रहण, खुले रहेंगे मंदिरों के कपाट

धनबाद : इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगने जा रहा है। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। खडे़श्वरी मंदिर के पुजारी मनोज पांडेय के अनुसार इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए इस ग्रहण के समय मंदिर के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे। चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा। चंद्र ग्रहण के बाद कई लोग दान पुण्य करना शुभ मानते है। इस वर्ष कब-कब चंद्र व सूर्य ग्रहण:

loksabha election banner

पहला चंद्र ग्रहण- 10 जनवरी

दूसरा चंद्र ग्रहण- 5 जून

तीसरा चंद्र ग्रहण- 5 जुलाई

चौथा चंद्र ग्रहण- 30 नवंबर

पहला सूर्य ग्रहण : 21 जून

दूसरा सूर्य ग्रहण : 14 दिसंबर

चंद्र ग्रहण तिथि व समय:

30 नवंबर की दोपहर 1:04 बजे उपछाया से पहला स्पर्श व दोपहर 3: 13 बजे पर परमग्रास चंद्र ग्रहण होगा तथा शाम 5: 22 मिनट पर उपछाया से अन्तिम स्पर्श के साथ चन्द्र ग्रहण समाप्त होगा। दिन होने के कारण भारत में इसे देखना संभव नहीं हो पाएगा।

आखिरी नवंबर में लगेगा चंद्र ग्रहण:

इस साल लगने वाले 4 चंद्र ग्रहण में से 3 पहले ही लग चुके हैं। अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण बचा है। जो 30 नवंबर को लगेगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। क्योंकि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। भारत, अमेरिका के साथ अन्य देशों में देखा जाएगा। इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण 26 मई को 2021 में लगेगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत दोपहर 01.04 बजे से होगी व समाप्ति शाम 05.22 पर होगी। ग्रहण दोपहर 03.13 पर अपने पूर्ण प्रभाव में रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.