बीबीएमकेयू की पहली सीनेट बैठक शुरू, राज्यपाल बोलीं- छात्रों की हर समस्या का ढूंढ़ें समाधान
बीबीएमकेयू की पहली सीनेट की बैठक शुक्रवार की सुबह शुरू हुई। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इसकी विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की हर समस्या का समाधान ढूंढें।
By Deepak PandeyEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 12:42 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 12:42 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धनबाद: बीबीएमकेयू की पहली सीनेट की बैठक शुक्रवार की सुबह शुरू हुई। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इसकी विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सिर्फ समय पर परीक्षा और रिजल्ट ही नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं की हर समस्या का समाधान ढूंढऩे पर भी प्रबंधन का फोकस होना चाहिए।
इससे पहले बीबीएमकेयू पहुंचीं राज्यपाल का स्वागत पारंपरिक नृत्य से हुआ। यहां एनसीसी कैडेट ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
राज्यपाल ने बीबीएमकेयू के पीजी विभागों की ओर से लिखी गयी कई पुस्तकों का विमोचन किया। नई वेबसाइट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। नेशनल यूथ फेस्टिवल में बेहतर परफॉर्म कर लौटी कल्चरल टीम को राज्यपाल ने सम्मानित किया।
सीनेट की बैठक में कुलपति डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, स्थानीय विधायक राज सिन्हा, निरसा से अरूप चटर्जी, सिंदरी से फूलचंद मंडल समेत सभी सीनेट सदस्य शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें