Move to Jagran APP

Jharkhand: फिर से उसी जगह दफनाया गया दुष्कर्म पीड़िता का शव, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने की पीड़ित स्वजनों से मुलाकात

साहिबगंज में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार हुई आदिवासी किशोरी का शव गुरुवार की सुबह फिर से दफना दिया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलसुबह शव गांव पहुंचा और पुन उसी जगह दफना दिया गया जहां से उसे निकाला गया था।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 07:00 PM (IST)
Jharkhand: फिर से उसी जगह दफनाया गया दुष्कर्म पीड़िता का शव, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने की पीड़ित स्वजनों से मुलाकात
पीडि़त परिजनों से मिलकर लौटते सफेद कुरते में पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू।

साहिबगंज, जेएनएन। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार हुई रांगा थाना क्षेत्र की आदिवासी किशोरी का शव गुरुवार की सुबह फिर से दफना दिया गया। अलसुबह शव गांव में पहुंचा और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को पुन: उसी जगह पर दफना दिया गया जहां से उसे निकाला गया था। कोरोना जांच में शव पॉजिटिव पाए जाने की वजह से दफनाने के समय काफी एहतियात बरता गया। दफनाने की रस्म की समाप्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और स्वजनों के साथ-साथ नौ लोगों की कोरोना जांच की। इस दौरान सभी निगेटिव पाए गए। इसके बाद भी सभी को एहतियात बरतने को कहा गया।

loksabha election banner

घटना की एक स्वर से लोग निंदा कर रहे हैं। इसे अंजाम देने वाले सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद लोग अब लोग सभी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को दिनभर यहां लोगों का आना जाना लगा रहा। दोपहर में पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वजनों को आर्थिक सहयोग भी किया। सूबे की बिगड़ती विधि व्यवस्था के लिए उन्होंने हेमंत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में दुष्कर्म की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुर्ह है जो चिंताजनक है। केवल सुंदरपहाड़ी प्रखंड में चार घटनाएं हुई हैं। मुख्यमंत्री को इसे संज्ञान में लेना चाहिए।

हेमलाल मुर्मू के वहां जाने की सूचना मिलने के बाद झामुमो जिला कमेटी के पदाधिकारी भी वहां पहुंचे और परिजनों का कुशल क्षेम पूछा। हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। झामुमो के जिला सचिव सुरेश टुडू, प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम, युवा मोर्चा अध्यक्ष शाहजहां किस्कू, रहमान अंसारी, लखीराम टुडू्, धनैया हांसदा आदि ने कहा कि घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। हालांकि, घटना के बाद त्वरित कार्रवाई पर सभी ने पुलिस की सराहना की। कहा कि हेमंत सरकार में ही इतनी त्वरित कार्रवाई संभव है।

बोर्ड के समक्ष किया गया पेश : इस मामले में पुलिस कस्टडी में लिए गए पांचों आरोपितों को दुमका बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बुधवार की रात करीब दस बजे सभी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजने का निर्देश दिया गया।

17 को आएगी भाजपा की उच्चस्तरीय टीम : मामले की जांच तथा पीड़ित परिजनों को सांत्वना व आर्थिक सहयोग देने के लिए 17 अक्टूबर को भाजपा की एक उच्चस्तरीय टीम यहां आएगी। इसमें दुमका सांसद सुनील सोरेन, राज्यसभा सदस्य समीर उरांव, पूर्व आइजी अरुण उरांव शामिल हैं। पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने बताया कि टीम के सदस्य मामले की जानकारी लेंगे और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.