Move to Jagran APP

Dhanbad: खुद से घर से भागी थी नाबालिक मां ने की थी अपहरण की शिकायत

धनबाद थाना अंतर्गत एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें नाबालिक इसमें भागने की खबर सामने आई है इसके पहले मां ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी और पूजा टॉकीज के बगल के कन्हाई मालाकार पर इसका आरोप था।

By Atul SinghEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 06:14 PM (IST)
Dhanbad: खुद से घर से भागी थी नाबालिक मां ने की थी अपहरण की शिकायत
नाबालिक खुद से घर से भागी थी मां ने लगाया था अपहरण का आरोप।

जागरण संवाददाता,धनबाद: न्यू मटकुरिया कॉलोनी में 21 अक्टूबर को 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला का पर्दाफाश हो गया है। नाबालिक अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पुलिस के दबाव में आकर दोनों ने थाना में सरेंडर कर दिया जिसके बाद नाबालिग को उसकी मां के हवाले कर दिया गया। वहीं नाबालिक की मां के द्वारा कोई केस नहीं करने पर युवक पर किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

loksabha election banner

क्या था मामला: 21 अक्टूबर की अहले सुबह कुछ लड़के नाबालिक के घर घुसे थे। और लड़की को अपने साथ ले गए। मामले की शिकायत बैंक मोड़ थाने में कि गई थी। मामले में बैंक मोड़ पुलिस को बताया था कि देर रात उनके घर में चार लड़के आए और उनकी पुत्री को जबरन उठाकर ले गए। घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं था। महिला ने बताया था की उसने शोर मचाया लेकिन आसपास कोई नहीं था। किसी को कुछ सुनाई नहीं दिया। बताया कि उनकी पुत्री को ले जाने वालों को वह पहचान नहीं सकी है। लेकिन उनके पुत्र के साथ छेड़खानी करने वाले चार युवकों के खिलाफ पहले से केस चल रहा है। पुलिस को बताया कि वहीं के रहने वाले आकाश साव आशीष सिंह, भोला साव का पुत्र, और पंकज कुमार के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला चल रहा है। उन्हें संदेह है कि यही चारों उनकी पुत्री का अपहरण किया होगा। मगर बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हुई थी।

फरार चल रहा है छेड़खानी का आरोपी: धनबाद थाना अंतर्गत पूजा टॉकीज के समीप रहने वाले छेड़खानी का आरोपित कन्हाई मालाकार अभी तक फरार चल रहा है। 22 अक्टूबर को उसने वहीं के रहने वाली एक नाबालिक के साथ छेड़खानी की थी। मामले में उसके खिलाफ धनबाद थाना में पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। मगर उसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.