Giridih: आपत्तिजनक हालत में धराया प्रेमी जोड़ा, दोनों की पिटाई के बाद परसन में सांप्रदायिक तनाव
पिटाई के बाद किशोर की हालत गंभीर है। स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर नहीं है। दूसरी तरफ किशोरी की हालत भी खराब है।
गिरिडीह, जेएनएन। परसन ओपी अंतर्गत सलैयडीह गांव के रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोर को उसी गांव की एक किशोरी के साथ शुक्रवार देर रात आपत्तिजनक हालत में किशोरी के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने रात में ही किशोर की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे घर के बाहर अचेत अवस्था में फेंक दिया। इसके बाद परिजनों ने किशोरी को फांसी के फंदे पर लटकाने की भी कोशिश की। परिवार के दूसरे सदस्यों ने हस्तक्षेप कर किशोरी की जान बचा ली। प्रेमी युगल अलग-अलग संप्रदाय के हैं।
किशोर की हालात काफी नाजुक बनी हुई है। किशोर की निर्मम पिटाई की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण दो गुटों में बंट गए। इधर सूचना पर सुबह पुलिस ने अचेत अवस्था मे पड़े युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। गांव में सांप्रदायिक तनाव नहीं बढ़े, इसके लिए धारा 144 लागू कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पिटाई के बाद किशोर की हालत गंभीर है। स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर नहीं है। दूसरी तरफ किशोरी की हालत भी खराब है। एक ही गांव का मामला होने के कारण ग्रामीण दो खेमों में बंट गए हैं। सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।