यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर खर्च होगी DMFT की राशि, 6 कार्यों के लिए डाले गए टेंडर
ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस सभी छह कामों के लिए निविदा की कुल रकम ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। जिले के ग्रामीण इलाकों में विकास की गंगा बहाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्य योजना बना ली है। इसी कार्य योजना के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल ने कुल छह कामों के लिए टेंडर जारी किया था। जिसको लेकर शुक्रवार को छह ग्रुपों ने इनमें रुचि दिखाते हुए अपनी निविदा डाली। इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस सभी छह कामों के लिए निविदा की कुल रकम 1 करोड़ छप्पन लाख बयासी हजार तीन सौ इकानवे रूपये है। जिससे धनबाद, टुंडी, ताेपचांची सहित विभिन्न प्रखंडों में पुल, पुलिया, नाला, गार्ड वाल का निमार्ण किया जाना है। इसके अलावा जल संचयन के लिए जहां नये तालाबों को निमार्ण कराया जाना है, वहीं पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाना है। इसके लिए राशि की व्यवस्था जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से किया जाना है। इन सभी विकास कार्यों को कराने के लिए उपायुक्त की पहल से ही डीएमएफटी फंड से राशि की व्यवस्था की जा रही है।
इन कामों को लिए निविदा निकाली और डाली गई
- प्राक्कलित राशि 4019034.00 से प्रखंड टुंडी जमुनिया टांड और सलैया के बीच जोरिया में पुल का निर्माण
- 2965677.00 की राशि से तोपचांची प्रखंड में खरनी से तारा मंदिर स्थित बड़की जोरिया में एक पुल का निर्माण
- 4426158.00 की राशि से धनबाद प्रखंड पंचायत के नावाडीह के अंतर्गत श्यामल पाल के घर से नावाडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय होते हुए हीरक रोड तक मुख्य नाला का निर्माण
- 1470100.00 की राशि से धनबाद के नावाडीह पंचायत अंतर्गत सर्वेसेटेलमेंट ऑफिस के पास तालाब का जीर्णोद्धार
- 2192222.00 की राशि से तोपचांची प्रखंड जीतपुर जमुनिया नदी घाट जाने के रास्ते में पुल एवं गार्डवाल का निर्माण
- 609200.00 की राशि से बस्ताकोला क्षेत्र के ईस्ट भगतडीह कोलियरी के पास अवस्थित विजय सिंह के घर से सिंह नगर अवस्थित तेजन सिंह के तालाब तक नाला का निर्माण किया जाना है।
9 संवेदकों ने खरीदा था टेंडर पेपर
टेंडर विपत्र की बिक्री की तिथि 5 और 6 अक्टूबर थी। ग्रुप 1 के लिए 26 , ग्रुप 2 में 20 , ग्रुप 3 में 34 ,ग्रुप 4 में 36 ,ग्रुप 5 में 11 और ग्रुप 6 के लिए 9 संवेदकों ने प्रपत्र लिया था।
