Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: मार्च में ही 40 पर पहुंच सकता है धनबाद का पारा, 12 के बाद बरस सकती हैं फुहारें

कई दिनों से मौसम दिन और रात में अलग अलग रंग बदल रहा है। दिन में तेज धूप खिल रही है तो रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। हवा में हल्की ठंडक बनी रही। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

By Atul SinghEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 09:17 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 10:23 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: मार्च में ही 40 पर पहुंच सकता है धनबाद का पारा, 12 के बाद बरस सकती हैं फुहारें
कई दिनों से मौसम दिन और रात में अलग अलग रंग बदल रहा है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : कई दिनों से मौसम दिन और रात में अलग अलग रंग बदल रहा है। दिन में तेज धूप खिल रही है तो रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। गुरुवार की रात भी हवा में हल्की ठंडक बनी रही। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।  न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक इजाफा के संकेत दिए गए हैं। तापमान में बढ़ोतरी का कारण पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बादल हैं। पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जो राजस्थान तक फैला है।पाकिस्तानी बदल राजस्थान से होकर इस ओर आएंगे जिससे तापमान में इजाफा होगा। दूसरी ओर पांच मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होनेवाला है। इसका भी कुछ असर दिखेगा। 

loksabha election banner

सात मार्च तक मौसम शुष्क रहने के बाद आठ को कुछ हिस्सों में हल्के बादल दिखाई देंगे। नौ और 10 मार्च को भी बादलों की आवाजाही का अनुमान है। मौसम विभाग से गुरुवार को जारी  बुलेटिन के अनुसार पांच से 11 मार्च के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। उसके बाद 12 से 18 मार्च के दौरान फुहारें बरस सकती हैं। हालांकि बारिश सामान्य से कम होने की ही संभावना है। 12 मार्च के बाद तापमान में भी और बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 19 से 20 तो अधिकतम 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानी मार्च में ही तापमान 40 पर पहुंचने की पूरी संभावना है। 


नौ मार्च तक का संभावित तापमान 

शुक्रवार अधिकतम 35  न्यूनतम 17

शनिवार अधिकतम  34 न्यूनतम 15

रविवार अधिकतम 34 न्यूनतम 16

सोमवार अधिकतम 36 न्यूनतम 18

मंगलवार अधिकतम 36 न्यूनतम 19


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.