विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM Nitish Kumar के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी का तंज, बिहार में ‘महाराष्ट्र मॉडल’ पर हो रहा सत्ता परिवर्तन

By Prem Kumar Singh Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Sat, 21 Mar 2026 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2026 08:44 AM (IST)

Tejashwi Yadav: राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का फैसला दबाव में ...और पढ़ें

प्रेम कुमार सिंह, गोविंदपुर (धनबाद)। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar के राज्यसभा में जाने के निर्णय को लेकर भाजपा पर राजनीतिक हमला किया है। उन्होंने कहा है कि राज्यसभा में जाने का फैसला नीतीश कुमार का खुद का नहीं है, बल्कि उन्होंने दबाव में यह फैसला लिया है।

RJD

बिहार में जदयू को खत्म कर देगी भाजपा 

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि महाराष्ट्र मॉडल पर बिहार में सत्ता परिवर्तन हो रहा है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में शिव सेना Shiv Sena नेता एकनाथ शिंदे Eknath Shinde को हटाकर भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस Devendra Fadnavis को मुख्यमंत्री बनाया था। 

यादव ने कहा कि भाजपा BJP जिस पार्टी के साथ रहती है, उसे बर्बाद कर देती है। बिहार में भी भाजपा जदयू को पूरी तरह खत्म कर देगी। भाजपा रबर स्टांप मुख्यमंत्री चाहती है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुनियोजित तरीके से राज्यसभा भेजा जा रहा है।

कोलकाता से पटना जाने के क्रम में रुके थे तेजस्वी 

तेजस्वी यादव कोलकाता से पटना जाने के क्रम में शनिवार शाम गोविंदपुर स्थित पार्कलेन रिसोर्ट में कुछ देर के लिए रुके थे। इस दौरान नेताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित, आदिवासी एवं पिछड़ा विरोधी है।

बिहार में राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग पर उन्होंने कहा कि एनडीए को तीन और राजद को छह वोट की आवश्यकता थी, लेकिन छल-प्रपंच कर उन्होंने वोट जुटा लिए। यादव ने कहा कि देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और पलायन से परेशान है। किसानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। मोदी सरकार तानाशाही चला रही है।

बिहार से अलग करके नहीं देखते झारखंड को 

झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल Rashtriya Janata Dal (RJD) को मजबूत करने के सवाल पर कहा-वह बिहार से अलग करके झारखंड को नहीं देखते हैं। झारखंड में अगले महीने की पांच तारीख को रांची में राजद की बैठक है। झारखंड में राजद का जनाधार है। 

ममता बनर्जी फिर बनेंगी मुख्यमंत्री 

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा छल-प्रपंच कर रही है, लेकिन उनकी दाल नहीं गलेगी। वहां भाजपा हर हथकंडा अपना रही है, फिर भी ममता बनर्जी Mamata Banerjee दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगी।

उनका स्वागत करने वालों में राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव, कांग्रेस नेता सुंदर यादव, जेपी यादव, आरएन सिंह, प्रो. केपी अजीत, शेखर यादव, चंदन सिंह, मानस रंजन, राहुल यादव, पिंटू यादव, विवेक यादव और शशि शेखर यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।