नेशनल वुशू चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम तमिलनाडु रवाना
तमिलनाडु के नमक्कल स्थित केएसआर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में हो रहे 17वें जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम गुरुवार को रांची से रवाना हुई।
जागरण संवाददाता, धनबाद: तमिलनाडु के नमक्कल स्थित केएसआर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में हो रहे 17वें जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम गुरुवार को रांची से रवाना हुई। चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 6 दिसंबर तक होगा।
इसमें पूरे भारत की विभिन्न 30 इकाइयों के खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं। झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुनील साहू ने बताया कि झारखंड दल में कुल 30 खिलाड़ी शामिल हैं। इनके साथ कोच एवं मैनेजर के रूप में शैलेंद्र दूबे एवं प्रियंका कुमारी, राजेश लकड़ा भी रवाना हुए।
झारखंड दल की सफलता के लिए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के मधुकांत पाठक, दीपक भरथुआर, कुणाल बसु, सरोजिनी लकड़ा, चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, मनोज साहू, शैलेंद्र दूबे, कृष्ण मुरारी सिंह, अनिल जायसवाल, प्रियदर्शी अमर, डॉ.अंशु, प्रदीप कुमार सिंह, दीपक लोहिया, शिवजी तिवारी, मुरारी तिवारी, रंजन सिन्हा, गोकुलानंद मिश्र, रजी अहमद, वाहिद अली, दीपक एवं धनबाद जिला वुशु संघ के अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, महावीर प्रसाद महतो, दिनेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, महेंद्र प्रताप ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी राज्य संघ के संयुक्त सचिव शशिकांत पांडेय ने दी।