Move to Jagran APP

BBMKU : 2020 में होगी सभी कॉलेजों में बहाली, एचआरडी को 353 शिक्षकों की नियुक्ति का भेजा जा चुका प्रस्ताव Dhanbad News

BBMKU के कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी कॉलेजों में 2020 में शिक्षकों की बहाली होगी। इस संबंध में जनवरी-फरवरी माह में विज्ञापन निकाला जाएगा।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 08:04 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 09:45 AM (IST)
BBMKU : 2020 में होगी सभी कॉलेजों में बहाली, एचआरडी को 353 शिक्षकों की नियुक्ति का भेजा जा चुका प्रस्ताव Dhanbad News
BBMKU : 2020 में होगी सभी कॉलेजों में बहाली, एचआरडी को 353 शिक्षकों की नियुक्ति का भेजा जा चुका प्रस्ताव Dhanbad News

धनबाद/बोकारो, जेएनएन। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कॉलेजों में 2020 में शिक्षकों की बहाली होगी। सरकार इसे लेकर गंभीर है। इस संबंध में जनवरी-फरवरी माह में विज्ञापन निकाला जाएगा। इसके बाद बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह बातें कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने कही। वह गुरुवार को बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में भी बहाली की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

loksabha election banner

कुलपति ने कहा कि अब तक कई शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों को सातवां पुनरीक्षण वेतन का लाभ नहीं मिला है। इस दिशा में सरकार की ओर से सकारात्मक पहल की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि कॉलेज में बेहतर संसाधन उपलब्ध नहीं है। इसलिए बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स के अलावा पीजी के सभी विषयों की पढ़ाई तत्काल संभव नहीं है।

अल्पसंख्यक छात्रों के लिए होगा छात्रावास व खेल का मैदान

अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रावास एवं खेल के मैदान के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कुलपति ने कहा कि इस विषय में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी योजना है तो हॉस्टल को प्रारंभ करने एवं खेल के मैदान को बेहतर करने की दिशा में काम होगा। बोकारो स्टील सिटी कॉलेज को प्रीमियर कालेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां बेहतर सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा।

गर्ल्स हॉस्टल व ई लाइब्रेरी का उद्घाटन

कुलपति ने बोकारो स्टील सिटी कॉलेज परिसर में नव निर्मित गल्र्स हॉस्टल, मल्टीपरपस हॉल एवं ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के अलावा कॉलेज के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। इससे पहले एनसीसी कैडेट्स ने कुलपति को सलामी दी। मल्टीपरपस हॉल में छात्र-छात्राओं ने नृत्य व गीत पेश कर समां बांध दिया। प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा ने कॉलेज की उपलब्धियों गिनाई।

353 शिक्षकों की नियुक्ति का भेजा जा चुका एचआरडी को प्रस्ताव 

  • असिस्टेंट प्रोफेसर - 290
  • एसोसिएट प्रोफेसर - 42
  • प्रोफेसर - 21

जियोलॉजी-उडिया में एक भी शिक्षक नहीं, ज्यादातर विषयों में जगह खाली

  • विषय  स्वीकृत पद  खाली पद
  • हिंदी       40         24
  • अंग्रेजी     36         19
  • अर्थशास्त्र   29        19
  • इतिहास     33       21
  • पॉलिटिकल साइंस 33  19
  • फिलॉसिफी  25      13
  • साइकोलॉजी  20     10
  • होम साइंस  4         2
  • भूगोल      12        10
  • एंथ्रोपोलॉजी   1       1
  • म्यूजिक   1            1
  • बॉटनी     18          13
  • जियोलॉजी   3          3
  • भौतिकी     29        14
  • रसायन      28        19
  • जूलॉजी     22         15
  • उर्दू       11           9
  • संस्कृत    11          6
  • बांग्ला     18         11
  • उडिय़ा     1           1
  • गणित      29         19
  • कॉमर्स     55         37

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.