Road Accident: गिरिडीह के खलासी की ओडिशा में माैत, घर में पसरा मातम
गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के लक्ष्मण टुंडा निवासी 20 वर्षीय तौफीक अंसारी की शनिवार सुबह ओडिशा में मौत हो गई। तौफीक अंसारी ट्रक में खलासी के रूप में ओडिशा में काम करता था। ट्रक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
By MritunjayEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 02:34 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 02:34 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। रोजी-रोटी कमाने दूसरे राज्यों में जाने वाले झारखंड के युवकों की मौत का सिलसिला जारी हैं। गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के लक्ष्मण टुंडा निवासी 20 वर्षीय तौफीक अंसारी की शनिवार सुबह ओडिशा में मौत हो गई। तौफीक अंसारी ट्रक में खलासी के रूप में ओडिशा में काम करता था। शुक्रवार को ट्रक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
तौफिक की माैत की सूचना उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन चीखने और चिल्लाने लगे। घर में मातम पसर गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें