सुशांत ने संभाला जिला कल्याण पदाधिकारी का चार्ज
जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर सुशांत कुमार मुखर्जी ने प्रभार संभाला है। सुशांत वर्तमान में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं। जिले में 10 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाला उजागर होने के बाद डीडब्ल्यूओ दुबे को पिछले दिनों निलंबित किया गया था।
By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 05:52 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन: जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर सुशांत कुमार मुखर्जी ने प्रभार संभाला है। डीसी के आदेश पर दया नन्द दूबे ने उन्हें प्रभार सौंपा है। सुशांत वर्तमान में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं। आपको बता दें कि जिले में 10 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाला उजागर होने के बाद डीडब्ल्यूओ दुबे को पिछले दिनों निलंबित किया गया था। उसके बाद उनका तबादला रांची कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें