धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग के किनारे भुरूंगिया में भू-धंसान, ग्रामीण दहशत में Dhanbad News
भुरूंगिया इलाका आग एवं भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र है। दो वर्ष पूर्व भी भुरूंगिया में भू-धंसान से दर्जन भर घरों में दरार पड़ गई थी। कई परिवारों को बेघर होना पड़ा था।
By mritunjayEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 10:37 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 10:37 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क (एनएच-32) के किनारे भुरूंगिया के समीप सोमवार सुबह भू-धंसान हुई। सड़क किनारे एक बड़ा सा गोफ बन गया है। इससे आस-पास के लोग दहशत में हैं।
भुरूंगिया इलाका आग एवं भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र है। दो वर्ष पूर्व भी भुरूंगिया में भू-धंसान से दर्जन भर घरों में दरार पड़ गई थी। कई परिवारों को बेघर होना पड़ा था। सोमवार सुबह जोरदार आवाज हुई और धरती फट गई। हालांकि संयोग से धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को नुकसान नहीं हुआ। घटनास्थल सड़क से थोड़ी ही दूर पर स्थित है। भू-धंसान होते ही लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी आग एवं भू-धंसान प्रभावितों का पुनर्वास करने वाली एजेंसी जेआरडीए को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें